Airtel और Jio भारत के टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे बड़ी कंपनी हैं. इन दोनों ही कंपनियों के प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग लोगों की जरूरतों के हिसाब से काफी प्लान्स उपलब्ध हैं. दोनों ही कंपनी के प्लान्स एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं. इन में से एक है इन दोनों कंपनियों के द्वारा दिया जाने वाला 349 रुपये का रिचार्ज प्लान. हलाकि ये दोनों ही प्लान्स एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं, इन में अपनी-अपनी विशेषताएं भी हैं. और अलग बेनिफिट्स के मिलने के कारण काफी लोग रिचार्ज प्लान्स को खरीदते हुए काफी कंफ्यूज हो जाते हैं. अगर आप भी एक अच्छा और बढ़िया बेनिफिट्स वाला रिचार्ज प्लान खरीदने की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो यहाँ है आपके लिए Airtel और Jio दोनों के 349 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में पूरी जानकारी ताकि आप चुन पाएं अपने लिए सबसे बेहतरीन रिचार्ज प्लान!
Jio भारत के सबसे पसंदीदा नेटवर्क्स में से एक है. यह अपने किफायती और बढ़िया बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान्स के लिए काफी मशहूर भी है. इस कंपनी के केवल 349 रुपये में आने वाले रिचार्ज प्लान में कुल 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है जो यूजर्स का पूरा महीना बिना डाटा की परेशानी के निकाल सकता है. इस डाटा प्लान में प्रतिदिन का 2GB डाटा मिलता है जो हलकी फुल्की वीडियो स्ट्रीम करने के लिए यूजर्स के काम आ सकता है. इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 100 SMS मिलते हैं. इसमें डाटा, कॉल्स और SMS के अलावा Jio की तरफ से और भी लाभ मिलते हैं. इस प्लान के साथ यूजर्स को JioHotstar, 50GB की Jio Cloud Storage और पूरे 18 महीने का फ्री गूगल जैमिनी प्रो प्लान जैसे लाभ भी मिलते हैं.
Jio की तरह ही, Airtel भी एक 349 रुपये का प्लान अपने यूजर्स को ऑफर करता है. इस प्लान में प्रतिदिन के 1.5GB डाटा के हिसाब से कुल 42 GB का डाटा मिलता जाता है. इस प्लान में भी Jio की तरह अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है और इस प्लान में भी यूजर्स को 100 SMS मिलते हैं. इस प्लान की खासियत यह है की इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है. इसके अलावा इस प्लान के साथ यूजर्स को Adobe Express का 12 महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जो इसे ग्राफ़िक डिज़ाइनर और क्रिएटिव लोगों के लिए काफी ख़ास बना देता है. इसमें कुल 30 दिन तक फ्री HelloTunes का भी लाभ मिलता है. वैसे यह प्लान Jio के मुकाबले में थोड़ा कमज़ोर नज़र आता है.
अगर आप Airtel के डाटा को इस्तेमाल करते हैं और आपको और डाटा चाहिए तो आप Airtel के 379 रुपये के रिचार्ज प्लान का चयन कर सकते हैं. इसमें आपको प्रतिदिन का 2GB डाटा मिलता है और इसमें गूगल वन के सब्सक्रिप्शन के साथ गूगल की 30GB की Cloud Storage भी मिलती है.
आप इन दोनों कंपनी के प्लान्स में से किसी भी एक ऐसे प्लान को चुन सकते हैं जो आपकी ज़रूरतों को पूरे करने में सक्षम है. अगर एंटरटेनमेंट की बात करें तो Airtel का प्लान Jio के आगे फीका पड़ जाता है लेकिन अगर आप एक क्रिएटिव डिज़ाइनर हैं तो Airtel का प्लान अपने Adobe Express के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आपके लिए काफी अच्छा रिचार्ज प्लान साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani की Jio का ये ताबड़तोड़ रिचार्ज प्लान दे रहा एयरटेल-वी को कड़ी टक्कर..कीमत बेहद कम