Airtel Rs 355 vs Jio Rs 339 Plan: कीमत एक जैसी लेकिन बेनिफिट्स में ज़मीन-आसमान का फर्क, किसे लेने में फायदा?
भारत में टेलीकॉम कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। इस बीच अब मिड-रेंज रिचार्ज प्लान्स पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में Bharti Airtel और Reliance Jio ने लगभग एक जैसे बजट में अपने-अपने प्लान पेश किए हैं। एयरटेल का प्लान 355 रुपये का है, जबकि जियो 339 रुपये में एक महीने के आसपास की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आया है। हालांकि कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन दोनों प्लान्स की खासियतें अलग हैं। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इनमें से कोई भी प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं देता।
SurveyAirtel का 355 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 355 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज़ाना 100 SMS और कुल 25GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की खास बात इसका बल्क डेटा ऑफर है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस भी दे रही है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है।
Jio का 339 रुपये वाला प्लान
वहीं, रिलायंस जियो के 339 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ 100 SMS प्रतिदिन और 14.95 रुपये का टॉकटाइम भी शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी एक पूरे महीने की होती है। जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो रोजाना एक निश्चित मात्रा में डेटा का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
Airtel vs Jio: किसका प्लान ज्यादा फायदेमंद?
अगर दोनों प्लान्स की तुलना करें तो साफ है कि जियो प्लान का कुल डेटा ज्यादा बैठता है, क्योंकि इसमें रोजाना डेटा मिलता है। वहीं, एयरटेल यूजर्स को एकमुश्त डेटा देकर ज्यादा लचीलापन देता है। साथ ही यह 4000 रुपये का खास फायदा भी बिल्कुल फ्री में ऑफर कर रहा है, जबकि जियो प्लान में कोई भी अतिरिक्त लाभ नहीं है.
आखिरकार, इन दोनों प्लान्स में से कौन बेहतर है, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने मोबाइल डेटा का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। अगर आप कभी-कभार ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और आपको फ्लेक्सिबिलिटी चाहिए, तो एयरटेल का प्लान ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आप रोजाना एक तय सीमा में डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो जियो का प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
यह तुलना यह भी दिखाती है कि अब टेलीकॉम प्लान्स सिर्फ कीमत या डेटा तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस और इस्तेमाल के तरीके के अनुसार डिजाइन किए जा रहे हैं। एयरटेल जहां वैल्यू और फ्लेक्सिबिलिटी पर जोर दे रहा है, वहीं जियो डेली डेटा इस्तेमाल के मॉडल को आगे बढ़ा रहा है।
यह भी पढ़ें: 1 घंटे में शुरू हो रही Realme 16 5G की भारत में पहली सेल, जानें कीमत, ऑफर्स और सभी डिटेल्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile