Digit.in

सस्ते में पूरे साल चालू रहेगा सिम, Airtel के दो धांसू प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ कई बेनिफिट्स

सस्ते में पूरे साल चालू रहेगा सिम, Airtel के दो धांसू प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ कई बेनिफिट्स

क्या आप भी हर महीने रिचार्ज खत्म होने के मैसेज से परेशान हो चुके हैं? या फिर आपके पास कोई ऐसा सेकेंडरी सिम है जिसे आप सिर्फ इनकमिंग या कॉलिंग के लिए चालू रखना चाहते हैं, लेकिन महंगे मंथली प्लान्स आपकी जेब पर भारी पड़ रहे हैं?

Airtel के पास आपके लिए एक जबरदस्त समाधान है. कंपनी के दो ऐसे किफायती सालाना प्लान्स (1849 रुपये और 2249 रुपये) आते हैं, जो आपको बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से पूरी तरह मुक्त कर देंगे. एक बार पैसा खर्च करें और पूरे 365 दिनों के लिए भूल जाएं. आपको यहां पर Airtel के दोनों वैल्यू-फॉर-मनी प्लान्स के बारे में बताते हैं.

Airtel का 1849 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ बात करना है और आपको इंटरनेट से कोई खास मतलब नहीं है, तो यह प्लान आपके लिए सबसे बेस्ट है. यह Airtel का सबसे सस्ता सालाना प्लान है.

वैलिडिटी: पूरे 365 दिन. यानी एक बार रिचार्ज और साल भर की छुट्टी.

कॉलिंग: भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (फ्री नेशनल रोमिंग सहित).

SMS: आपको साल भर के लिए कुल 3,600 फ्री SMS मिलते हैं.

अन्य फायदे: इसमें फ्री हेलो ट्यून्स की सुविधा भी शामिल है.

ध्यान दें कि इस प्लान में कोई डेटा नहीं मिलता है. यह विशेष रूप से कॉलिंग और SMS लाभों के लिए डिजाइन किया गया है. अगर आपको कभी डेटा की जरूरत पड़ती है, तो आप अलग से डेटा ऐड-ऑन पैक ले सकते हैं.

Airtel का 2249 रुपये वाला रिचार्ज प्लान (डेटा के साथ)

अगर आप चाहते हैं कि कॉलिंग के साथ थोड़ा-बहुत डेटा भी मिल जाए ताकि WhatsApp या जरूरी इमेल्स चेक हो सकें, तो 2249 रुपये वाला प्लान सही रहेगा.

वैलिडिटी: 365 दिन.

कॉलिंग: पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग.

डेटा: इस प्लान में आपको कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. यह डेली डेटा नहीं है, बल्कि पूरे साल के लिए एकमुश्त (lump-sum) मिलता है. आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

SMS और अन्य: 3,600 फ्री SMS और फ्री हेलो ट्यून्स.

यह प्लान उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो घर पर Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं और बाहर निकलने पर ही उन्हें थोड़े मोबाइल डेटा की जरूरत पड़ती है.

टेलीकॉम सेक्टर में लगातार हो रही है बढ़ोतरी

इस बीच, TRAI की हाल ही में जारी अक्टूबर 2025 की सब्सक्राइबर रिपोर्ट भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में निरंतर वृद्धि को उजागर करती है. भारत में कुल टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या 123.1 करोड़ तक पहुंच गई है. इसमें से 118.4 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे. यह दिखाता है कि लोग अब भी कनेक्टिविटी को कितनी प्राथमिकता दे रहे हैं, और Airtel के ये प्लान्स उसी जरूरत को किफायती दाम में पूरा करते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile