अगर आपका बजट 60,000 रुपये का है तो कई बार लोगों को लगता है की ऐसे बजट में कोई अच्छा स्मार्टफोन आना तो मुश्किल है. अगर आप भी ये सोच रखते हैं तो आपको यह जान कर हैरानी होगी की Xiaomi 17T और OnePlus 13 दो ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो आपको 60,000 रुपये के बजट में आपको शानदार स्पेक्स का आनंद देते हैं. ये दोनों ही प्रीमियम स्मार्टफोन्स एकदम स्लीक डिज़ाइन और शानदार कैमरा के साथ आते हैं, जहां एक स्मार्टफोन एक प्रोफेशनल कैमरा के साथ आता है वहीं दूसरा एक बेहतरीन फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने में माहिर है. अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स को खरीदना से पहले इनके अंतर और स्पेक्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यहाँ हैं इन दोनों को स्पेक्स, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना.
अगर आप एक कॉम्पैक्ट और स्लीक स्मार्टफोन को चलाना आसान समझते हैं तो आपको Xiaomi का Xiaomi 17T ज्यादा बेहतर लगेगा. इसमें एक 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ ही 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. वहीं OnePlus 13 में 6.82 इंच का एक शानदार QHD+ LTPO AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इस स्मार्टफोन में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. जहां Xiaomi 17T में गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा मिलती है वहीं OnePlus 13 में सरमाइक गार्ड की प्रोटेक्शन देखने को मिलती है.
MediaTek के Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ आने वाले Xiaomi 17T में LPDDR5X RAM मिलती है जो Mali-G720 MC8 के GPU के साथ आती है. इस स्मार्टफोन में केवल 12GB की RAM का ही ऑप्शन ही उपलब्ध है. परफॉरमेंस के मामले में यह स्मार्टफोन काफी बढ़िया है.
Qualcomm के Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाले OnePlus 13 में LPDDR5X RAM मिलती है जो 12GB, 16GB और 24GB तक के ऑप्शंस के साथ आती है. इस स्मार्टफोन में Adreno 830 GPU भी मिलता है जो इसे परफॉरमेंस में एकदम लाजवाब बना देता है.
Xiaomi 17T एक बेहतरीन Leica इंजीनियर्ड ट्रिप्ल रियर कैमरा के साथ आता है जो इसे फोटोग्राफी में सबसे बेस्ट बना देता है. इसके ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का एक प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है जो 120x तक के डिजिटल जूम के साथ आता है, इसके साथ ही इसमें 12MP का एक वाइड एंगल कैमरा और 50MP का एक टेलीफोटो कैमरा भी है. इस स्मार्टफोन में एक बेहतरीन रियर कैमरा के साथ ही एक लाजवाब 32MP का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिलता है.
OnePlus 13 में Xiaomi 17T के जितने बढ़िया कैमरा सेटअप देखने को भले ही न मिलता हो लेकिन इस स्मार्टफोन में एक बढ़िया 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो एक बेहतरीन पेरिस्कोप कैमरा के साथ आता है.
आज कल हर स्मार्टफोन में अच्छी बैटरी कैपेसिटी होना काफी जरूरी है, और ये दोनों ही स्मार्टफोन्स बैटरी के मामले में काफी अच्छे हैं. जहां Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी बैटरी 67W तक की हाइपर चार्जिंग के साथ देखने को मिलती है वहीं OnePlus 13 की 6000mAh की बड़ी बैटरी 100W तक की SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Xiaomi 17T में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती है लेकिन OnePlus 13 में 50W तक की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है जो फोन को 34 मिनट में चार्ज कर देती है.
Xiaomi 17T का 12GB RAM और 256GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 59,999 रुपये तक के प्राइस में मिल रहा है और वहीं इसका 12GB RAM और 512GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 64,999 रुपये तक के प्राइस में मिल रहा है.
OnePlus 13 का 12GB RAM और 256GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 57,998 रुपये तक के प्राइस में मिल रहा है और वहीं इसका 16GB RAM और 512GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 64,999 रुपये तक के प्राइस में मिल रहा है.
यह भी बढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Nothing Phone 4a Pro कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)