Motorola जल्द ही भारत में अपनी किफायती स्मार्टफोन सीरीज को बढ़ाने जा रही है. कंपनी ने Moto G37 और Moto G37 Power के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. दोनों स्मार्टफोन Flipkart और कंपनी के ऑफिशियल चैनल्स पर उपलब्ध होंगे और खास बात यह है कि ये दमदार बैटरी और नए प्रोसेसर के साथ आने वाले हैं.
Motorola ने साफ कर दिया है कि Moto G37 और Moto G37 Power भारत में 19 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे. लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इनकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है. यूरोप में लॉन्च के हिसाब से यह भारत में और सस्ते मिल सकते हैं.
दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया जाएगा, जो इनके ग्लोबल वर्जन से अपग्रेड है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देगा. इसके साथ ही दोनों फोन Android 16 पर चलेंगे, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.
Moto G37 और G37 Power में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. साथ ही Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी दी जाएगी. कैमरा की बात करें तो दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करेगा.
इसके अलावा फोन में Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर होगा. साथ ही MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ फोन की मजबूती भी सुनिश्चित की गई है.
Moto G37 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चलने का दावा करती है. इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. वहीं, स्टैंडर्ड Moto G37 में 5200mAh बैटरी दी जाएगी, जो सामान्य यूजर्स के लिए काफी है. अगर आप लंबी बैटरी लाइफ और बजट में दमदार फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह सीरीज एक अच्छा विकल्प बन सकती है.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट