Vivo V80 vs Vivo V70 Elite: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Vivo ने हाल ही में अपनी प्रीमियम V-सीरीज में नया Vivo V80 लॉन्च कर दिया है, जो फरवरी में लॉन्च हुए Vivo V70 Elite के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ आता है। नए मॉडल में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 7,200mAh की बैटरी और Zeiss के साथ को-ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एक ही सेगमेंट में आने के बावजूद इन स्मार्टफोन्स के बीच कुछ बड़े अंतर देखने को मिलते हैं। कीमत और स्पेक्स के लिहाज़ से इन दोनों में कौन किस पर भारी पड़ता है यह जानने के लिए हम Vivo V80 और Vivo V70 Elite की तुलना कर रहे हैं।

Vivo V80 vs Vivo V70 Elite

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V80 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है और स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें P3 वाइड कलर गैमट और 459ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। कंपनी के मुताबिक इसका लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल 5,000 निट्स तक है। इसका वजन 203 ग्राम और मोटाई 7.69mm है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

Vivo V70 Elite में भी 6.59 इंच का VM9 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1260×2750 पिक्सल, 459ppi पिक्सल डेंसिटी और P3 वाइड कलर गैमट है। हालांकि, इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक बताई गई है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 194 ग्राम और मोटाई 7.59mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo V80 में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर चलता है।

वहीं Vivo V70 Elite में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी दोनों V70 मॉडल्स के लिए छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo V80 में Zeiss के साथ को-ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.88 अपर्चर, ऑटोफोकस और OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा मिलता है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Vivo V70 Elite में भी Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ मिलता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा f/2.65 अपर्चर और OIS के साथ और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों फोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Vivo V70 Elite में 6,500mAh की बैटरी मिलती है और इसमें भी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यानी नए Vivo V80 में बैटरी क्षमता 700mAh ज्यादा है, जबकि चार्जिंग स्पीड दोनों में समान है।

भारत में कीमत

Vivo V80 की भारत में कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 62,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB+256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये और 8GB+512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। इसकी बिक्री 13 अक्टूबर से Flipkart और Vivo ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी।

Vivo V70 Elite की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 66,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं इसका 12GB+256GB मॉडल 71,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Oppo F35 5G: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By