स्मार्टफोन बाजार में इस समय बड़ी बैटरी अब सिर्फ 6,000mAh या 7,000mAh तक सिमटी हुई नहीं है। Vivo S2 FE और Realme P4 Power दोनों ही 10,000mAh बैटरी मिलती है, Vivo S2 FE को आज ही लॉन्च किया गया है, लेकिन Realme P4 Power को लॉन्च हुए कुछ महीने हो चुके हैं। दोनों ही फोन्स की बैटरी एक जैसे ही लगती है लेकिन दोनों ही फोन्स में प्राइस और स्पेक्स का बड़ा अंतर है। आज हम इस जमीन-आसमान के अंतर के बारे में ही चर्चा करने वाले हैं। Vivo S2 FE की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है, जबकि Realme P4 Power 25,999 रुपये के लॉन्च प्राइस में आता है। इसका यह भी मतलब है कि दोनों ही फोन्स के बेस वैरिएन्ट में लगभग लगभग 13,000 रुपये का अंतर है। आइए जानते हैं कि Vivo और Realme के इन दोनों ही फोन्स के बीच कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और प्राइस में क्या अंतर है।
Vivo S2 FE का 6GB + 128GB variant 38,999 रुपये का है, जबकि 8GB + 128GB model 42,999 रुपये में आता है। इसकी तुलना में Realme P4 Power का 8GB + 128GB variant 25,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरिएन्ट 30,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। साफ तौर पर कीमत और मेमोरी ऑप्शन Realme के पास ज्यादा हैं, इसके अलावा इस फोन की कीमत भी कम है।
Vivo S2 FE में 6.83-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, यह 120Hz refresh rate और 2000 nits HBM brightness के साथ आती है। Realme P4 Power में 6.8-inch 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ display दिया गया है। इसका refresh rate 144Hz है। दोनों में 1.5K AMOLED पैनल मिलता है, हालांकि, रिफ्रेश रेट में Realme फोन आगे नजर आता है।
Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है, इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB स्टॉरिज मिलती है। दूसरी ओर, Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है, इस फोन में HyperVision+ AI chip भी मिलती है, साथ ही साथ फोन में 12GB RAM और 256GB स्टॉरिज ऑप्शन मिल जाते हैं। Realme phone में ग्राहकों को ज्यादा रैम और ज्यादा स्टॉरिज मॉडल मिल रहे हैं।
Vivo S2 FE में 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 2MP का बोकह लेंस भी दिया जा रहा है, इस फोन में एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसके अलावा दूसरी ओर, Realme P4 Power में 50MP Sony OIS प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जा रहा है और इस फोन में एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल जाता है।
जहां रियर कैमरा के मामले में Realme का ultra-wide camera ज्यादा बेहतर नजर आता है, वहीं Vivo का 32MP selfie camera इसे एक अलग ही डिवाइस बना देता है।
Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W wired fast charging से लैस है। हालांकि, Realme P4 Power में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 80W fast charging, bypass charging और 27W reverse charging भी मिलती है। Battery क्षमता दोनों ही फोन्स में लगभग लगभग बराबर है, लेकिन Realme P4 Power साफ तौर पर ज्यादा दमदार नजर आता है।
यह भी पढ़ें: Vivo का S2 FE हुआ लॉन्च.. मिलेगी 10000mAh की बैटरी और 32MP का सेल्फ़ी कैमरा