Vivo V70 FE कम प्राइस में क्या घर लाना चाहिए.. खरीदने के 4 और ना खरीदने का 1 कारण देखें

HIGHLIGHTS

Vivo V70 FE को इस समय सस्ते में खरीदा जा सकता है?

क्या आपको Vivo V70 FE को ऑनलाइन खरीदना चाहिए?

Vivo V70 FE को खरीदने और न खरीदने के 5 कारण देखें।

अभी कुछ समय पहले ही Vivo ने अपनी V70 सीरीज़ में एक नया मेंबर जोड़ा था। इस फोन को कंपनी ने Vivo V70 FE के नाम से लॉन्च किया था। यह फोन Vivo V70 और V70 Elite के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है, और भारत में अप्रैल के महीने में लॉन्च किया गया था। वीवो के फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 200 मेगापिक्सल के कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, इसी कारण मिड-रेंज में इसे एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, इस फोन का लॉन्च प्राइस क्या है, इसके बारे में अभी आप जानकारी प्राप्त करने वाले हैं, लेकिन इस समय यह आपको कहाँ खरीदने के लिए मिलने वाला है, इसकी जानकारी हम आपको देने वाले हैं, और सबसे जरूरी चीज आपको यह बताने वाले हैं कि आखिर इस फोन को आपको क्यों और क्यों नहीं खरीदना चाहिए। यहाँ आपको वीवो फोन को खरीदने के 4 और ना खरीदने का 1 कारण नजर आने वाला है। आइए सबसे पहले वीवो के इस फोन की लॉन्च कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं।

Vivo V70 FE की लॉन्च कीमत क्या थी?

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 37,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ था।
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज को कंपनी ने 40,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था।
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए आपको 44,999 रुपये लॉन्च प्राइस के तौर पर देने थे।

इस फोन को आप इस समय भी Vivo India के अलावा Amazon India की वेबसाईट से खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट पर आपको यह फोन दमदार ऑफर और एक्सचेंज के अलावा बेहतरीन बैंक ऑफर में सस्ते में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है। आइए अब इस फोन के स्पेक्स पर नजर डालते हैं।

Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन की सम्पूर्ण डिटेल्स

Vivo के इस फोन की डिस्प्ले को देखा जाए तो इसमें 6.83-इंच 1.5K OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाली स्क्रीन मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर को इसे पावर देने के लिए रखा गया है। इसके अलावा फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है। फोन को वीवो की ओर से Android 16 पर लॉन्च किया गया था, और फोन में 6 साल के लिए सिक्युरिटी अपडेट दिया जा रहा है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत को देखा जाए तो इसमें आपको एक 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। इतना ही नहीं, फोन में 50MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी मिलती है। जो कंपनी की ओर से 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस फोन के अन्य फीचर्स को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जो इस फोन को पानी और धूल से बचाने का काम करती है। आइए अब जानते हैं वो 4 कारण जो आपको इस फोन को खरीदने के लिए कहते हैं।

4 कारण में समझें क्यों खरीदना चाहिए Vivo V70 FE?

दमदार 200MP कैमरा सेटअप

इस प्राइस रेंज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा भी है। जो लोग फोटोग्राफी के शौकीन हैं और डिटेल्ड, हाई-रेजोल्यूशन वाले इमेज आदि क्लिक करना चाहते हैं उनके लिए ये फोन बेस्ट है।

7,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

आप जानते ही हैं कि आजकल लोग फोन को कितने समय के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में जाहीर है कि उन्हें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाला फोन चाहिए, इसके अलावा इसे बड़ी तेजी से चार्ज करने वाली फास्ट चार्जिंग क्षमता भी चाहिए। इसी को देखते हुए Vivo V70 FE में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आसानी से भारी से भारी इस्तेमाल में भी आपका साथ देने वाली है।

IP68/IP69 रेटिंग और अंडरवाटर फोटोग्राफी

यह फोन 1.5 मीटर पानी में 120 मिनट तक डूबे रहने और 48 घंटे तक बारिश झेलने में सक्षम बताया गया है? यह ड्यूरेबिलिटी इस प्राइस सेगमेंट में आमतौर पर देखने को नहीं मिलती है। अगर आप ऐसे यूज़र हैं जो पानी या बारिश में फोन इस्तेमाल करने से डरते हैं, तो यह फीचर आपके लिए राहत की बात हो सकती है।

स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय सपोर्ट वाला सॉफ्टवेयर

फोन में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन देखने में दिक्कत नहीं होती है। इसके अलावा, Vivo ने छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिसका मतलब है कि यह फोन लंबे समय तक भरोसेमंद और सुरक्षित बना रहेगा।

ना खरीदने का 1 कारण

प्रोसेसर टॉप नॉच नहीं है!

Vivo V70 FE में MediaTek का Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है, जो एक मिड-रेंज प्रोसेसर है। अगर आप हेवी गेमिंग या बेहद हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए फोन खरीद रहे हैं, तो यह चिपसेट उतना दमदार अनुभव नहीं दे पाएगा जितना इसी प्राइस रेंज के कुछ फ्लैगशिप-किलर प्रोसेसर वाले फोन दे सकते हैं। अब अगर आप इस फोन को इसी कारण से खरीदने वाले थे तो आपको कुछ अन्य ऑप्शन तलाश लेने चाहिए।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 Series का इंडिया लॉन्च आज, इस खासम-खास फीचर के साथ होगी एंट्री, कैसे देखें लाइव स्ट्रीम?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :