Vivo ने अपने यूज़र्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बाजार में T5 Pro और S2 जैसे दमदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। हालांकि, 30 हज़ार रुपये में लॉन्च हुआ Vivo T5 Pro अब दूसरे प्राइस हाइक के बाद 40 हज़ार रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में ग्राहकों के लिए खरीदारी से पहले यह जानना ज़रूरी है कि क्या इसके फीचर्स पहले से 40 हज़ार में ही लॉन्च हुए Vivo S2 का मुकाबला कर सकते हैं? दोनों फोन्स में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और IP68 + IP69 रेटिंग जैसी खूबियां मिलती हैं। आइए तुलना करके देखते हैं किन मामले में दोनों के बीच बड़ा अंतर है और कौन किससे बेहतर है।
Vivo T5 Pro में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस, 2,160Hz PWM डिमिंग, HDR10+ सपोर्ट और 449ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा, फोन में Sleep Comfort और Anti-Motion Sickness मोड के साथ SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन भी हैं।
दूसरी ओर, Vivo S2 में भी 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। इसमें P3 वाइड कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और VM9 लाइट-एमिटिंग मटेरियल दिया गया है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
दोनों फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। हालांकि, डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo T5 Pro स्पष्ट रूप से आगे है, खासकर 144Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा लोकल पीक ब्राइटनेस के कारण।
Vivo T5 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 2.7GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu पर 11,80,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7,000 वर्ग मिलीमीटर के हीट डिसिपेशन एरिया वाला VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo T5 Pro Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है, जबकि Vivo S2 Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस के लिहाज से Vivo T5 Pro ज्यादा दमदार विकल्प नजर आता है। इसमें ज्यादा RAM का विकल्प और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।
Vivo T5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 मुख्य कैमरा मिलता है, जो OIS के साथ आता है। इसके साथ 2-मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा दिया गया है। फोन में 10x तक लॉसलेस जूम का सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Vivo S2 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का f/2.4 सेकेंडरी कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का f/2.0 सेल्फी कैमरा दिया गया है।
दोनों फोन के फ्रंट और रियर कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। हालांकि, T5 Pro के मुख्य कैमरे में Sony IMX882 सेंसर और OIS जैसे अतिरिक्त फायदे मिलते हैं। इसलिए कैमरा हार्डवेयर के आधार पर Vivo T5 Pro को बढ़त मिलती है।
बैटरी के मामले में Vivo T5 Pro काफी आगे है। इसमें 9,020mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वहीं Vivo S2 में 7,050mAh की बैटरी मिलती है और यह 44W FlashCharge सपोर्ट करता है।
इस तरह Vivo T5 Pro में न केवल करीब 2,000mAh ज्यादा क्षमता वाली बैटरी है, बल्कि इसकी चार्जिंग स्पीड भी काफी ज्यादा है। इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल और तेजी से चार्जिंग के लिए Vivo T5 Pro बेहतर विकल्प है।
कीमत की बात करें तो Vivo T5 Pro की कीमत में हाल ही में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 41,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 46,999 रुपये बताई गई है। वहीं टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर 69,999 रुपये हो गई है।
हालांकि, Vivo T5 Pro को भारत में अप्रैल में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट क्रमशः 33,999 रुपये और 39,999 रुआपये में लॉन्च हुए थे।
दूसरी ओर, Vivo S2 की भारत में शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। इसका 8GB + 256GB मॉडल 44,999 रुपये में आता है।