Vivo T5 5G को आज नए मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसका सीधा मुकाबला इसी सेगमेंट में आने वाले OnePlus Nord CE 6 और Nothing Phone 4a जैसे स्मार्टफोन्स से है। अगर आप इनमें से किसी फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यह जान लेना चाहिए कि किस पर खर्च करना सबसे सही होगा। OnePlus और Nothing दोनों के ये डिवाइसेज़ 30 हज़ार रुपये के आसपास की कीमत लॉन्च हुए थे, लेकिन समय के साथ इनकी कीमतें बढ़ते बढ़ते 40 हज़ार के पार पहुंच गई हैं। तो अब देखना यह है कि क्या इन बढ़ी हुई कीमतों के साथ इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स Vivo के नए फोन को टक्कर दे पाएंगे? आइए Vivo T5 5G, OnePlus Nord CE 6 और Nothing Phone 4a की डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स और कीमत आदि की तुलना करते हैं और देखते हैं कौन किस पर भारी है।
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसका वजन करीब 199 ग्राम है।
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 450ppi, 1.07 बिलियन कलर्स, 100 प्रतिशत DCI-P3, Crystal Guard प्रोटेक्शन और Touch Reflex चिप की मदद से 3,200Hz तक टच सैंपलिंग मिलती है। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है। इसका वजन करीब 215 ग्राम है।
Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1224×2720 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 440ppi, 1.07 बिलियन कलर्स, गेमिंग के दौरान 2,500Hz टच सैंपलिंग, 2,160Hz PWM डिमिंग और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसका वजन करीब 204.5 ग्राम है। इसके अलावा इसमें 63 मिनी-LED वाला Glyph Bar इंटरफेस भी दिया गया है।
Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर 2.6GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी के अनुसार इसका AnTuTu स्कोर 12 लाख से ज्यादा है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और तीन OS अपग्रेड व पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा है।
OnePlus Nord CE 6 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ Adreno 810 GPU दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 33,147 वर्ग मिलीमीटर का VC कूलिंग एरिया भी है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।
Nothing Phone 4a में भी 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.7GHz है। इसमें Qualcomm Hexagon NPU, 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के लिए Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 दिया गया है। कंपनी तीन साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।
Vivo T5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50MP f/1.79 Sony IMX882 मेन कैमरा और 8MP f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
OnePlus Nord CE 6 में 50MP f/1.8 मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/2.88-इंच OmniVision OV50D40 सेंसर है। इसके साथ 2MP f/2.4 सेकेंडरी कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 89-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP f/2.0 कैमरा दिया गया है। फोन 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Nothing Phone 4a इस मामले में तीनों में सबसे अलग है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS वाला 50MP f/1.88 Samsung GN9 मेन कैमरा, OIS के साथ 50MP f/2.88 पेरिस्कोप कैमरा और 8MP f/2.2 Sony IMX355 अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। पेरिस्कोप कैमरा 70x तक Ultra Zoom सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP f/2.2 कैमरा दिया गया है और 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है।
Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन एक चार्ज में करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है।
OnePlus Nord CE 6 में 8,000mAh की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Nothing Phone 4a में 5,400mAh बैटरी दी गई है, जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक फोन करीब 64 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इसमें 6GB+128GB मॉडल मिलता है। 8GB+128GB की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 44,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। फोन की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी।
OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसका 8GB+256GB मॉडल 41,999 रुपये में आता है।
Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है और इसमें 8GB+128GB स्टोरेज मिलती है। 8GB+256GB मॉडल 46,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 49,999 रुपये का है।
यह भी पढ़ें: Poco X8 5G vs Poco X8 Power 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना