Vivo T5 5G को आमने-सामने का मुकाबला देते हैं ये 5 फोन, दमदार हैं फीचर्स, कीमत भी कम

By

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और Vivo T5 5G आपको पसंद आया है, लेकिन आप इसके कुछ और दमदार विकल्प देखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपके लिए लेकर आए हैं Vivo T5 के बेहतरीन और दमदार 5 स्मार्टफोन विकल्प, जो शानदार बैटरी, तेज प्रोसेसर, बड़ी डिस्प्ले और बेहतर कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको लंबी बैटरी लाइफ से लेकर स्मूद परफॉर्मेंस और शानदार मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलता है। अगर आपका बजट मिड-रेंज सेगमेंट में है और आप सबसे बेहतर वैल्यू वाला फोन चुनना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके काफी काम आने वाली है।

OnePlus N6 5G (26,999)

इस लिस्ट में हमारा सबसे पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 5G अगर आपको Vivo T5 का अल्टरनेटिव ऑप्शन चाहिए, तो OnePlus N6 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन फीचर्स कि अगर बात करें तो आपको इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रैश रेट के साथ मिलेगी। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 636 चिपसेट पर आधारित है। वहीं अगर बात करें इस फोन के बैटरी की तो इस फोन में आपको 8,000mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन के रियर कैमरे और फ्रंट कैमरे की बात करें तो आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, और 8MP का फ्रंट कैमरा। अगर आपको अच्छी बैटरी बैकअप और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहिए तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

IQOO Z11 5G (34,999)

लिस्ट में हमारा अगला फोन iqoo z11 5g है। कम कीमत और दमदार बैटरी लाइफ वाले सेगमेंट में यह फोन एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बात करें अगर इस फोन के परफॉर्मेंस और डिस्प्ले की, तो इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 चिपसेट मिलेगा और 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। रही बात इस फोन के स्टोरेज और बैटरी की तो इसमें आपको 6GB रैम और 128GB का स्टोरेज के साथ मिलती है 7,050mAh की बैटरी। इस फोन के कैमरे में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4 (25,999)

इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेनसिटी चिपसेट 7400 दिया गया है। फोन में 6.77-इंच का अमोलेड फ्लेक्सिबल स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो 4500 निट्स कि पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। पावर के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, हैंडसेट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित है।

Samsung Galaxy A27 (33,999)

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.67-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पावर के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। हैंडसेट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करता है।

Poco X8 5G (29,999)

इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन जेन 6 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.83-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पावर के लिए इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है। हैंडसेट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Xaomi HyperOS 3 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें: नया QLED 4K Smart TV खरीदने का है प्लान? इस जगह मिल रहा कौड़ियों के दाम, देखें सुनहरी डील



Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By