Vivo ने भारतीय बाजार में लगभग सात साल बाद अपनी S-सीरीज की वापसी करते हुए नया Vivo S2 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री करता है, जहां इसका मुकाबला Nothing Phone 4a Pro और Vivo V70 FE जैसे दमदार विकल्पों से होगा। अगर आप 40,000 रुपये के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम इन तीनों फोन्स की विस्तार से तुलना कर रहे हैं जो आपके काम की हो सकती है।
Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गैमट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। इसका वजन 197 ग्राम (कुछ वेरिएंट में 199 ग्राम) है और यह Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Nothing Phone 4a Pro में भी 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, लेकिन इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500Hz टच सैंपलिंग रेट, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और Glyph Matrix इंटरफेस मिलता है, जिसमें 137 मिनी LED लगी हैं। हालांकि इसे केवल IP65 रेटिंग मिली है।
वहीं Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.59mm है और इसमें IP68 व IP69 रेटिंग के साथ अंडरवॉटर फोटोग्राफी का भी सपोर्ट मिलता है। इसके बैक पैनल पर Darkness Glow Technology दी गई है, जो रोशनी पड़ने के बाद हल्का ग्लो इफेक्ट देती है।
Vivo S2 में 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM, 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB तक एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Nothing Phone 4a Pro में 4nm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसके साथ अधिकतम 12GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह भी Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर के साथ आता है और बेहतर RAM तकनीक की वजह से मल्टीटास्किंग में बढ़त देता है।
Vivo V70 FE भी MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर पर चलता है, लेकिन इसमें अधिकतम 12GB LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी इसमें छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
Nothing Phone 4a Pro कैमरा के मामले में सबसे आगे दिखाई देता है। इसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा (140x Ultra Zoom) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए भी इसमें हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा दिया गया है।
दूसरी ओर Vivo V70 FE में 200MP का OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें AI Magic Weather, AI Magic Landscape, AI Four-Season Portrait और AI 30x Super Zoom जैसे कई AI कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं।
Vivo S2 में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Nothing Phone 4a Pro में भी वही बैटरी और फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है, जो स्टैंडर्ड Phone 4a में उपलब्ध है। साथ ही फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है।
Vivo V70 FE इस सेगमेंट में सबसे तेज चार्जिंग ऑफर करता है। इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन 1% से 100% तक सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो सकता है।
भारत में Vivo S2 की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये है। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत कंपनी ने 49,999 रुपये बताई है, हालांकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर यह 44,999 रुपये में लिस्टेड है। यह स्मार्टफोन Vivo India ई-स्टोर, Flipkart और Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और सेल 11 अगस्त से शुरू होगी।
Nothing Phone 4a Pro की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 8GB + 256GB मॉडल 42,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 45,999 रुपये में उपलब्ध है।
वहीं Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 37,999 रुपये रखी गई है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 40,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना