विवो ने महंगे कर दिए ये वाले 5 मोबाइल फोन, अब मिलेंगे 4000 रुपये ज्यादा कीमत में.. देखें लिस्ट

HIGHLIGHTS

Vivo की ओर से कंपनी के 5 फोन्स की कीमत को बढ़ा दिया गया है।

अब Vivo Y51 5G के अलावा विवो के कुछ अन्य फोन्स 4000 रुपये महंगे मिलने वाले हैं।

महंगे होने वाले 5 फोन्स को यहाँ देखा जा सकता है।

Vivo ने इंडिया के बाजार में अपनी Y Series के फोन्स की कीमत को बढ़ा दिया है। कंपनी की ओर से Vivo Y51 Pro 5G के कुछ समय के बाद Vivo Y21 और Vivo Y11 को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने अपने Vivo Y31 और Vivo Y91s को भी लॉन्च किया। अब इन सभी फोन्स की कीमत को कंपनी की ओर से बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अगर सबसे ज्यादा प्राइस हाइक देखते हैं तो यह Vivo Y51 Pro पर देखने को मिल रहा है। इस फोन की कीमत बाकी सभी फोन्स से ज्यादा बढ़ी है। Vivo ने इन फोन्स की कीमत को Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर भी अपडेट कर दिया है। आइए अब देखते हैं कि किस फोन की कीमत में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है।

Vivo Y51 Pro 5G की कीमत में हुआ भारी इजाफा

आपको जानकारी हो चुकी है कि इस फोन की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। Vivo Y51 Pro 5G का 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल अब आपको 32,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। 8GB रैम और 256GB मॉडल को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन्स का प्राइस कुछ समय पहले तक क्रमश: 30,999 और 33,999 रुपये था। इसका मतलब है कि दोनों ही मॉडल अब आपको 4000 रुपये ज्यादा प्राइस में मिलने वाला हैं।

Vivo Y31 की कीमत भी बढ़ी

अब अगर एक अन्य फोन्स यानि Vivo Y31 को देखा जाए तो यह फोन भी पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा हो चुका है। इस फोन की कीमत में 2000 रुपये का इजाफा हुआ है। फोन के 6GB रैम और 128GB मॉडल को आप 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं, पहले यह फोन 27,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा था। हालांकि, दूसरी ओर, 6GB रैम और 256GB मॉडल को कंपनी 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 28,999 रुपये थी।

Vivo Y21 और Vivo Y11 के दाम भी बढ़े

Vivo Y21 के साथ साथ Vivo Y11 भी महंगे हुए हैं। दोनों फोन्स के 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत बढ़ा दी गई है। Vivo Y21 को इस समय 22,499 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है, जबकि अगर आप Vivo Y11 को अगर खरीदना चाहते हैं तो इसे आप 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, कुछ समय पहले तक यह दोनों ही फोन्स आपको 20,999 रुपये और 18,999 रुपये के प्राइस में क्रमश: मिलते थे।

Vivo Y19s कीमत में भयंकर इजाफा

Vivo India के Online Store पर देखा जाए तो Vivo Y19s को कमोनी 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल में 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं, यह इसी प्राइस में लिस्ट है। फोन के 4GB रैम और 12GB मॉडल को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के 6GB रैम और 128GB मॉडल को 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर इस फोन को देखते हैं तो यह इंडिया के बाजार में केवल 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

यह भी पढ़ें: एक मिनट से भी कम में ChatGPT ने खोज निकाली खोई हुई चप्पल.. देखें कैसे हुआ ये कारनामा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :