ये हिंदी टूल्स आपके बहुत काम आने वाले हैं

Highlights

हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए कई बदलाव किये जा रहे है. इसी बदलाव के तर्ज़ पे गूगल ने ट्रांसलिट्रेशन की सुविधा शुरू की थी. लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नही है. स्मार्टफोन में हिंदी के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए ट्रांसलिट्रेशन एप की जरुरत बढ़ने लगी है. यहाँ तक की कई टेक्नोलोजी कंपनी भी ट्रांसलिट्रेशन के जरिए हिंदी को बढ़ावा दे रही है.

ये हिंदी टूल्स आपके बहुत काम आने वाले हैं

हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए कई बदलाव किये जा रहे है. इसी बदलाव के तर्ज़ पे गूगल ने ट्रांसलिट्रेशन की सुविधा शुरू की थी. लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नही है. स्मार्टफोन में हिंदी के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए ट्रांसलिट्रेशन एप की जरुरत बढ़ने लगी है. यहाँ तक की कई टेक्नोलोजी कंपनी भी ट्रांसलिट्रेशन के जरिए हिंदी को बढ़ावा दे रही है.

ट्रांसलिट्रेशन क्या है?

एक स्क्रिप्ट में लिखे गए शब्द को दूसरे स्क्रिप्ट में बदलने की प्रक्रिया को ट्रांसलिट्रेशन कहते है. जैसे की, ‘HINDI’ शब्द को या‘Corruption’ शब्द लिखने ‘करप्शन’ शब्द हिंदी में लिखी हुई मिलेगी. अगर उस शब्द का कोई अर्थ नही है तो ट्रांसलिट्रेशन में मिले उत्तर का भी कोई अर्थ नही होगा.

क्विलपैड एडिटर

आप इसकी मदद से भी हिंदी में आसानी से लिख सकते हैं. फिलहाल ये एप सिर्फ ऑनलाइन यूज़र के लिए है. इसमें हिंदी के अलावा 9 और भारतीय भाषाओँ में आउटपुट मिलेगा. पेज पर अंग्रेजी के शब्द टाइप करिए और अपनी मनचाही भाषा में कंटेंट पाइए.

गूगल की ट्रांसलिट्रेशन का इस्तेमाल लोग ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी कर सकते हैं. अगर आप इसका ऑनलाइन प्रयोग करना कहते है तो आपको इसके वेब पेज पे जाना होगा. इसके लिए आपको क्रोम का एक्सटेंशन डाउनलोड करना होगा. पेज के निचे साइड में आपको इसके डाउनलोड करने का आप्शन आएगा. डाउनलोड करने के बाद आप इसे ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके बाद आप इसमें कोई भी शब्द लिखिए और हिंदी में आउटपुट पाते रहिए।

इंडिया टाइपिंग

इस वेबसाइट पर यूज़र के लिए अनुवाद या ट्रांसलिट्रेशन दो तरह के ऑप्शन हैं. ट्रांसलिट्रेशन के लिए आपको इस वेबपेज पर जाना होगा। यहां पर ऊपर दिए गए बॉक्स मे आप इंग्लिश में टाइप करें जैसे कि आप मोबाइल मे मैसेज टाइप करते हैं और स्पेस दबाएं। आपके द्वारा लिखा गया शब्द अपने आप हिन्दी में आ जाएगा। आप इन हिन्दी शब्दों को कहीं भी कॉपी करके पेस्ट कर सकते हैं, जैसे कि फेसबुक, ईमेल, ब्लॉग या एमएस वर्ड पर। इसके अलावा ट्रांसलिट्रेशन के लिए हिंखोज और चंगाठी जैसी वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा आप चाहें तो हिंदी में लिखे अंग्रेजी कंटेंट को अनुवाद भी कर सकते हैं। इसके लिए गूगल सबसे अच्छा विकल्प है। इसके अलावा आप आईएमट्रांसलेटर वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसमें किये अनुवाद आपको सही सही वाक्य में लिखे मिले ये जरुरी नही. इसमें वाक्यो का हेरफेर भी होता है.

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech.

View full profile