Xiaomi 17T with 5x periscope telephoto camera and 6500mAh battery launched in India price specifications
इस साल कई दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं और इनमें से ही एक है Xiaomi का जबरदस्त Xiaomi 17T स्मार्टफोन, इसमें दमदार डिस्प्ले से लेकर लाजवाब कैमरा तक कई बेहतरीन स्पेक्स देखने को मिलते हैं. हालांकि यह स्मार्टफोन काफी दमदार है, लेकिन इसे खरीदना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस स्मार्टफोन से कई लोगों की जरूरतें पूरी नहीं होती हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं लेकिन इसके स्पेक्स और फीचर्स आपकी जरूरतों पूरी नहीं करते हैं तो आप इस स्मार्टफोन के जैसे ही स्पेक्स के साथ आने वाले अन्य स्मार्टफोन्स को विकल्प के रुप में देख सकते हैं. यहां हैं 5 ऐसे स्मार्टफोन्स जो आपकी रोज़ की जरूरतों को पूरा भी करेंगे और इनके साथ आप बढ़िया स्पेक्स भी पा सकते हैं.
बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए Motorola के इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है जिसके साथ ही यह स्मार्टफोन Adreno 829 GPU के साथ आता है. डिस्प्ले के मामले में भी यह स्मार्टफोन Xiaomi 17T जैसे ही स्पेक्स के साथ आता है, इसमें 6.8 इंच का एक बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ ही 165Hz तका शानदार रिफ्रेश रेट भी मिलता है. यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसके ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलता है. इसके साथ ही यह फोन 50MP के शानदार फ्रंट कैमरा के साथ आता है.
6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले, 165Hz के दमदार रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ आने वाले OnePlus 15R में 7400mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है जिसमें 80W तक की सूपर चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Qualcomm के दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें एक शानदार डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा मिलता है और इसके साथ ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है.
MediaTek के Dimensity 8450 चिपसेट के साथ आने वाले Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का एक AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जिसमें 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ ही FHD+ रेसोलुशन भी मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एक लाजवाब ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है जो 50MP के अलट्रा वाइड फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें 80W तक की सूपर चार्जिंग के साथ आने वाली 6200mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है.
इस दमदार स्मार्टफोन में 6.59 इंच का एक AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है और यह स्मार्टफोन भी FHD+ रेसोलुशन के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी 90W तक की फ्लैश चार्जिंग के साथ मिलती है. इसमें आने वाले ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP के वाइड एंगल कैमरा, 8MP के अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP के टेलीफोटो कैमरा मिलता है और इसके साथ ही यह फोन 50MP के दमदार फ्रंट कैमरा के साथ आता है.
MediaTek के Dimensity 9400 Plus चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में Immortalis G925 GPU मिलता है. इसके साथ ही यह फोन 6.67 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसके साथ ही इसमें मिलने वाले ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है जो 32MP के दमदार फ्रंट कैमरा के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)