Tecno Spark 50S vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Tecno ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की टक्कर इसी सेगमेंट में आने वाले Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी। तीनों डिवाइसेज़ में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती हैं। इनके बीच कुछ समानताएं हैं तो कुछ अंतर भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर आप 20,000 रुपये के आसपास एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले यह जान लेना ज़रूरी है कि किसे खरीदने में ज्यादा फायदा है। यही जानने के लिए यहां हम इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और कीमत की तुलना कर रहे हैं।
SurveyTecno Spark 50S vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R
डिजाइन और डिस्प्ले
Tecno Spark 50S 5G में 6.78 इंच का LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन 720 × 1,600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 260ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है और कंपनी के मुताबिक, यह 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इसमें IP64 रेटिंग दी गई है और कंपनी का दावा है कि यह 20 सेंटीमीटर पानी में पांच मिनट तक रहने पर भी टिक सकता है। फोन का डाइमेंशन 168 × 79 × 8mm और वजन करीब 210 ग्राम है। यह Burgundy Red और Breeze Blue कलर ऑप्शन में आता है।
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1,600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 260ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिली है। इसका डाइमेंशन 167.4 × 77.1 × 8.39mm और वजन करीब 209 ग्राम है।
Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1,570 पिक्सल है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को IP65 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। फोन की मोटाई करीब 8.8mm और वजन लगभग 224 ग्राम है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Tecno Spark 50S 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है।
Vivo T5 Lite 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर काम करता है।
Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Tecno Spark 50S 5G में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें LED फ्लैश के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo T5 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony IMX852 सेंसर मिलता है। इसके साथ f/3.0 अपर्चर वाला 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme P4R 5G में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में Motion Photos, Night Mode, Portrait Mode, Panorama, Cinematic Video, Dual-View Video, Time-Lapse और Slow Motion जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Tecno Spark 50S 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस क्षमता की बैटरी के साथ फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बड़ी बैटरी का विकल्प देता है।
Vivo T5 Lite 5G में भी 6,500mAh की बैटरी मिलती है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस लिहाज से Tecno Spark 50S 5G में चार्जिंग वॉटेज थोड़ा ज्यादा है, जबकि दोनों फोन की बैटरी क्षमता समान है।
Realme P4R 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। कंपनी के मुताबिक, 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी शुरुआती क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है।
भारत में कीमत
Tecno Spark 50S 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 20 अक्टूबर से Amazon के जरिए शुरू होगी। यह Burgundy Red और Breeze Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Vivo T5 Lite के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 17,999 और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है।
Realme P4R 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Tecno Spark 50S 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें कीमत
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
