Poco X8 5G vs Poco X8 Power 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By
HIGHLIGHTS

Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G की तुलना।

चिपसेट में Poco X8 Power ने Poco X8 5G को दी मात।

सॉफ्टवयेर में दोनों फ़ोन्स का एक जैसा रहा दबदबा।

Xiaomi की Poco ने अभी-अभी नई Poco X8 सीरीज़ के फोन ग्लोबली लॉन्च किए हैं जिनमें X8 5G और X8 Power 5G शामिल हैं। ये फोन्स भारत में 4 सितंबर, 2026 को लॉन्च होने वाले हैं। Poco X8 5G में पूरी तरह नया डिजाइन है, जिसमें पीछे का हिस्सा डुअल-कलर फिनिश के साथ आता है और यह Qualcomm Snapdragon 6S Gen 4 पर चलता है। X8 Power 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 और 10,000mAh की बैटरी है, जबकि X8 की बैटरी 9,000mAh है। यहां Poco X8 और Poco X8 Power का डिटेल में कंपैरिजन किया है, ताकि आप उनके बीच के अंतर को समझ सकें।

Poco X8 5G vs Poco X8 Power 5G

डिज़ाइन और डिस्प्ले

अगर डिज़ाइन की तुलना की जाए तो दोनों ही फोन्स की बॉडी में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा दी गई है। Poco X8 क्लॉउडी फिनिश ऑफर करने वाला एक स्टैंडर्ड X सीरीज़ मॉडल है। Poco X8 में आपको ड्यूल रियर कैमरा मिलता है। इसी के साथ इसके स्कवायर कैमरा मॉड्यूल आपको एक सर्क्युलर फ़्लैश के साथ फ्रंट में एक पंच-होल सेल्फी शूटर भी देखने को मिलेगा। यह फ़ोन ऑरेंज, ब्लू और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। वहीं बात करें अगर X8 Power की तो इसमें आपको Poco X8 5G की तुलना में ज़्यादा मैट फिनिश मिलता है। इसके बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा के साथ आपको “Poco” का लोगो भी फ़ोन के स्वायर मॉड्यूल के टॉप लेफ्ट कार्नर पर नज़र आएगा। X8 Power ब्लैक, पर्पल, क्लाउड ब्लू, और ग्रीन कलर्स जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। धुल और पानी से बचाव के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स को IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग्स मिली हैं।

डिस्प्ले की तुलना के लिए शुरुआत Poco X8 5G से करते हैं। Poco X8 5G में आपको 6.83-इंच की एमोलेड डिस्प्ले, 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ 68 बिलियंस तक कलर्स, 120Hz का रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट मिलता है। वहीं Poco X8 Power में आपको 6.83-inch LTPS OLED डिस्प्ले, 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 68 बिलियंस तक कलर्स का सपोर्ट मिलता है।

Poco X8 Power HDR10+ सर्टिफिकेशन और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आगे बढ़ जाता है, जिससे यह बिंज वॉचिंग के लिए एक बढ़िया फोन बन जाता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco X8 5G Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जो 12GB का LPDDR4X RAM और 256GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज ऑफर करता है। वहीं Poco X8 Power 5G, Poco X8 5G की तुलना में ज़्यादा बेहतर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट से लैस है जो कि 4nm प्रोसेस पर बना है। X8 पावर में 12GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। बेस वेरिएंट में 8GB की LPDDR4X RAM और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज होगी, हालांकि Poco ने इसे अभी तक कन्फर्म नहीं किया है।

वहीं अगर बात करें दोनों फोन्स के सॉफ्टवेयर की तो Poco X8 5G और X8 Power 5G दोनों ही एंड्रॉइड 16 पर आधारित लेटेस्ट HyperOS 3 पर चलेंगे। Poco वादा करता है कि 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे।

कैमरे में किसका दबदबा?

Xiaomi का Poco X8 पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आता है। 50MP का मेन सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ है। सामने की ओर, आपको 16MP का सेल्फी शूटर f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ मिलेगा। X8 स्मार्टफोन वीडियो और इमेज स्टेबलाइजेशन के लिए OIS और EIS दोनों का इस्तेमाल करता है।

हाई-एंड Poco X8 Power में अपग्रेडेड फ्लैगशिप Sony IMX 882 50MP सेंसर, OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है, हालांकि इसका f/1.5 अपर्चर लेंस थोड़ा छोटा है। मेन कैमरा सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड-एंगल सेंसर f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ जुड़ा है, और सामने हमें 32MP का सेल्फी शूटर f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

Poco X8 में 8,340mAh का सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसमें 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग है। इसके मुकाबले, Poco X8 Power में बड़ी 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग है।

भारत में कीमत

Poco ने हाल ही में अपने अगले X8 स्मार्टफोन लाइनअप को ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया है और इंडिया में इसकी लॉन्चिंग 4 सितंबर, 2026 को होने वाली है। बेस Poco X8 5G जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज है, उसकी कीमत USD 269 यानी लगभग 25,000 रुपये है। मिड वेरिएंट जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है, उसकी कीमत USD 299 यानी लगभग 28,000 रुपये है। टॉप-एंड वेरिएंट जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है, उसकी कीमत USD 349 यानी लगभग 33,000 रुपये है।

हालांकि Poco X8 Power की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर रिपोर्ट्स सुझाती हैं कि इसकी कीमत लगभग 35,000 रुपये हो सकती है। इस कीमत में आपको एक ठोस फोन मिलेगा, लेकिन हमें Poco के द्वारा कीमत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: Realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By