भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Poco M8x 5G की एंट्री जल्द होने वाली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। Poco M8x 5G को लेकर कंपनी ने प्रोसेसर, रैम और कूलिंग सिस्टम जैसी कुछ अहम जानकारियां साझा कर दी हैं, जबकि डिस्प्ले, बैटरी और कीमत से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। वहीं, Vivo T5 Lite 5G भारत में अभी पिछले ही महीने लॉन्च हुआ है जिसमें 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिपसेट और 6,500mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए Poco फोन के संभावित और कन्फर्म फीचर्स और कीमत के आधार पर दोनों फोन्स की तुलना करते हैं।
Poco ने अभी तक M8x 5G के डिजाइन और डिस्प्ले की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.9 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन के अन्य डिजाइन और डाइमेंशन से जुड़ी जानकारी भी लॉन्च से पहले सामने नहीं आई है।
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 260ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा देता है।
Poco ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि M8x 5G भारत का Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu पर 6.5 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। फोन में कुल 12GB तक रैम मिलेगी, जिसमें 6GB वर्चुअल रैम शामिल है। कंपनी ने LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज की भी पुष्टि की है। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें ट्रिपल कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें 12,439 वर्ग मिलीमीटर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम, 1,924 वर्ग मिलीमीटर कॉपर फॉइल लेयर और 3.5W हाई-एफिशिएंसी थर्मल जेल शामिल हैं। Poco का दावा है कि फोन को 48 महीने तक लैग-फ्री इस्तेमाल के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
Unmatched power meet next-level SWAG!
— POCO India (@IndiaPOCO) August 17, 2026
The all-new #POCOM8x 5G is packing India’s First Snapdragon®️ 4 Gen 5 processor, wrapped in a vibe that’s built to turn heads!
High-performance speed. Premium lifestyle design. Pure drip. 🔥
Launching on 21st Aug, 12 PM#PowerKaNayaSwag pic.twitter.com/YaRlTEh2ic
हालांकि, फोन के Android वर्जन और सॉफ्टवेयर इंटरफेस की पूरी जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
Vivo T5 Lite में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर तैयार है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ आते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Poco ने अभी तक M8x 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर रिलीज़ नहीं किए हैं। इसलिए इसके कैमरा सेटअप को लेकर फिलहाल कोई पक्की जानकारी नहीं दी जा सकती। उपलब्ध लीक और रिपोर्ट्स में भी कैमरे से जुड़ी विश्वसनीय और पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
Vivo T5 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और Sony IMX852 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जिसमें f/3.0 अपर्चर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।
Poco M8x 5G की अभी तक फोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, एक पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि M8x 5G में 6,000mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसलिए इन फीचर्स को फिलहाल संभावित स्पेसिफिकेशन के तौर पर ही देखना चाहिए।
Vivo T5 Lite में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो Poco M8x 5G के संभावित 6,000mAh सेल से बड़ी हो सकती है। फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo T5 Lite 5G में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे विकल्प मिलते हैं।
कंपनी ने अभी तक Poco M8x की भारत में आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि, एक टिप्स्टर के अनुसार इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। यह कीमत फिलहाल अनुमानित है और लॉन्च के समय असल कीमत इससे अलग हो सकती है।
Vivo T5 Lite की भारत में शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है जो 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
अगर केवल आधिकारिक तौर पर सामने आई जानकारी को देखें, तो Poco M8x 5G का Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और एडवांस्ड ट्रिपल कूलिंग सिस्टम इसे एक दिलचस्प विकल्प बनाते हैं। हालांकि, इसके डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत की पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है।
दूसरी ओर, Vivo T5 Lite 5G पहले से उपलब्ध है और इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पूरी तरह स्पष्ट हैं। इसमें 6,500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसलिए अगर आप अभी फोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Lite 5G ज्यादा स्पष्ट विकल्प है। वहीं, अगर जल्दी नहीं है तो Poco M8x 5G के लिए 21 अगस्त के लॉन्च तक इंतजार करना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें: विवो ने महंगे कर दिए ये वाले 5 मोबाइल फोन, अब मिलेंगे 4000 रुपये ज्यादा कीमत में.. देखें लिस्ट