इंडिया के स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों कई घरेलू और ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स कदम रख रहे हैं, लेकिन यह जो सेगमेंट चुन रहे हैं, वह बेहद ही खास और प्रतिस्पर्धा भरा है। आज ऐसा ही कुछ हुआ है। दुनिया भर में होम एप्लायंसेज और ऑडियो गैजेट्स के लिए जानी जाने वाली प्रसिद्ध कंपनी फिलिप्स (Philips) ने भी भारत में अपने पहले फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को अपने पहले 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G के तौर पर एंट्री दी है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) पर सेल के लिए भी आ चुका है।
अमेजन पर Philips S7221 5G को दो मेमोरी ऑप्शंस और तीन कलर ऑप्शन- Blue, Black और Grey में लिस्ट किया गया है। फोन के 6GB RAM + 128GB स्टॉरिज मॉडल को 21,499 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का 8GB RAM + 128GB स्टॉरिज मॉडल 23,498 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है।
इस फोन को कंपनी ने 6.67-इंच की HD+ (720 x 1600 पिक्सल) LCD पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 6nm आर्किटेक्चर पर बने Unisoc T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो (2.3GHz क्लॉक स्पीड) और Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। यह फोन Android 16 पर चलता है।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G
फोन का वजन 200 ग्राम और मोटाई 8mm है। इसमें पानी की छींटों और डस्ट से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर OnePlus 15 जैसी स्टाइल वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का मेन AI सेंसर और एक सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5,700mAh की बड़ी बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
21,000 रुपये से 25,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में Philips S7221 5G को भारतीय बाजार में पहले से मौजूद कई पॉपुलर 5G स्मार्टफोन्स से कड़ी चुनौती मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि ये कौन कौन से फोन्स हैं।
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G / Nord CE 5 Lite: इस बजट में वनप्लस का क्लीन सॉफ्टवेयर और ब्रांड वैल्यू फिलिप्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
Realme 13+ 5G / Narzo 70 Pro: 50MP OIS कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और सुपरफास्ट चार्जिंग के चलते रियलमी के ये मॉडल्स इसी रेंज में बेहद मजबूत पकड़ रखते हैं।
Samsung Galaxy M35 5G
Samsung Galaxy M35 5G / Galaxy A16 5G: 6,000mAh बैटरी और सैमसंग के 4 साल के ओएस अपडेट्स के मुकाबले फिलिप्स को अपनी जगह बनानी होगी।
POCO X6 5G / Redmi Note 13 Pro: 1.5K AMOLED डिस्प्ले और दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ ये डिवाइसेस परफॉर्मेंस के मामले में फिलिप्स के Unisoc T765 को कड़ी टक्कर देंगे।
यह भी पढ़ें: Vivo Y31T 5G vs Poco M8x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना