अभी हाल ही में देश में OnePlus का एक मिड-रेंज स्मार्टफोन यानि OnePlus Nord CE 3 Lite लॉन्च किया गया था, हालांकि इस फोन को अकेले ही कंपनी ने लॉन्च नहीं किया था, इसके साथ OnePlus Nord Buds 2 को भी लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को आज पहली बार ही देश में सेल के लिए लाया जा रहा है। अगर आप फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे आप इसकी पहली सेल में खरीद सकते हैं। आपको फोन Amazon India और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।
इसे भी देखें: 10 हजार से कम कीमत पर Lava Blaze 2 ने भारत में ली एंट्री, टॉप फीचर्स हैं कमाल के
OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को दो अलग अलग मॉडल में पेश किया गया है, जिनकी कीमत परांश 19,999 रुपये और 21,999 रुपये है। फोन के 8GB रैम और 128GB मॉडल को 19,999 रुपये और 8GB रैम के साथ 256Gb स्टॉरिज मॉडल को 21,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के मन बना चुके हैं तो आपको बता देते है कि आपको OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन पर इस समय ICICI Bank Credit Card या डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये का इंसटेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
इसे भी देखें: Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G स्मार्टफोन आज देंगे दस्तक, लॉन्च से पहले देखें Top 5 फीचर
हालांकि इसके अलावा, EMI लेनदेन पर भी आपको कई ऑफर मिल रहे हैं, आपको क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों पर ही यह ऑफर मिलेगा। इतना ही नहीं, अगर आप इस फोन को इस सेल के दौरान खरीदते हैं तो OnePlus की ओर से आपको OnePlus Nord CE 3 Lite खरीदने पर OnePlus Nord Buds CE TWS फ्री में दिया जाने वाला है। यह ऑफर आपको Amazon India और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट मात्र पर ही मिलने वाला है। इतने पर ही इस ऑफर की भाड़ खत्म नहीं होती है, आपको OnePlus Nord Watch खरीदने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है। इतना ही नहीं, यूजर्स को 6 महीने का Spotify Premium का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलने वाला है, साथ ही OnePlus Red Cable Club का भी एक्सेस मिलने वाला है।
इसे भी देखें: आपकी सोच से भी महंगा होने वाला है IPHONE 15 ULTRA, कीमत हुई लीक