Nothing Phone 4b vs Redmi Turbo 5: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Nothing ने भारतीय बाजार में अपना नया Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी नई बजट-फ्रेंडली B-सीरीज के तहत पेश किया है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स देने की कोशिश की गई है। वहीं, इसी प्राइस सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5 भी अपनी बड़ी बैटरी और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर की वजह से चर्चा में है। अगर आप 30,000 से 40,000 रुपये के बीच नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए दोनों फोन्स के डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की विस्तार से तुलना करते हैं।

Nothing Phone 4b vs Redmi Turbo 5

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Nothing Phone 4b में कंपनी की सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। फोन के पीछे 45 मिनी-LEDs वाला नया Glyph Bar दिया गया है, जो Uber, Zomato जैसी ऐप्स के साथ डिलीवरी स्टेटस, नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी दिखा सकता है। फोन का बॉडी हाई-स्ट्रेंथ पॉलीकार्बोनेट से बनी है, जिस पर UV कोटिंग दी गई है ताकि फिंगरप्रिंट कम दिखाई दें। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

दूसरी ओर, Redmi Turbo 5 का डिजाइन Redmi K90 सीरीज से प्रेरित है। इसमें मैट फिनिश बैक पैनल और एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है। डिवाइस को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और हाई-प्रेशर वाटर जेट्स से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Nothing Phone 4b में 6.77 इंच का FHD+ LTPS Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Nothing Phone 4b में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी के अनुसार यह चिप बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस देती है। इसका AnTuTu स्कोर लगभग 10 लाख के आसपास बताया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जिसका AnTuTu v11 स्कोर लगभग 21 से 23 लाख के बीच बताया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Nothing Phone 4b Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी इसमें 3 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। वहीं Redmi Turbo 5 को 4 Android OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की घोषणा की गई है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Nothing Phone 4b के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। अल्ट्रा-वाइड सेंसर 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू कैप्चर करता है। फोन में Apple iPhone से प्रेरित Dual Capture Mode भी मिलता है। इसके अलावा Google के साथ मिलकर विकसित किया गया Ultra XDR फीचर भी दिया गया है, जो अलग-अलग एक्सपोजर पर 13 RAW फ्रेम कैप्चर करके उन्हें एक साथ प्रोसेस करता है। तैयार फोटो Google Photos और Instagram के साथ भी कम्पैटिबल रहती है।

दूसरी तरफ Redmi Turbo 5 में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें OIS और EIS दोनों का सपोर्ट है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए Nothing Phone 4b में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि Redmi Turbo 5 में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Nothing Phone 4b के भारतीय वेरिएंट में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी Safe Cell Technology बैटरी हेल्थ को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखती है और 1,200 चार्ज साइकल के बाद भी लगभग 90% क्षमता बरकरार रहती है। फोन 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

वहीं Redmi Turbo 5 में 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

भारत में कीमत

Nothing Phone 4b:

8GB + 128GB: 34,999 रुपये (इंट्रोडक्टरी ऑफर में 29,999 रुपये)
8GB + 256GB: 38,999 रुपये

Redmi Turbo 5:

8GB + 256GB: 37,999 रुपये
12GB + 256GB: 40,999 रुपये

यह भी पढ़ें: महंगे-महंगे Smart TVs पर धुआंधार छूट! 10 हज़ार रुपये से भी कम में ले जाएं घर, बार-बार नहीं मिलती ऐसी डील

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By