Nothing Phone 4b vs OnePlus N6: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
हाल ही में काफी नए मिड रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं. चाहे वह Samsung A27 हो या फिर Nothing Phone 4b, लोगों में इन स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर उत्साह तो है लेकिन इन्हें खरीदने से इसलिए हिचकते हैं क्योंकि इनके स्पेक्स और फीचर्स काफी नए होते हैं. एक नए स्मार्टफोन को खरीदने से पहले यह काफी जरूरी होता है की उसमें आने वाले बाकी फीचर्स और स्पेक्स को आप एक बार देख लें और उनकी प्राइस रेंज के बाकी स्मार्टफोन्स से उसकी तुलना भी कर लें. अगर आप भी ऐसा करना जरूरी समझते हैं तो आपको इस आर्टिकल में हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स Nothing Phone 4b और OnePlus N6 के डिस्प्ले, डिज़ाइन और स्पेक्स की तुलना देखने को मिलेगी.
SurveyNothing Phone 4b vs OnePlus N6
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Nothing Phone 4b स्मार्टफोन एक 6.77 इंच के सूपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ ही 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन भी बाकी Nothing स्मार्टफोन्स की ही तरह काफी स्लीक और क्लीन लुक के साथ आता है और इसमें IP64 रेटिंग मिलती है जो इसे पानी से सुरक्षित रखती है यह स्मार्टफोन डस्ट प्रूफ भी है.
OnePlus N6 स्मार्टफोन 6.8 इंच के एक LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है और इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. यह स्मार्टफोन एक काफी प्रीमियम और क्लीन लुक के साथ आता है और यह फोन डस्ट प्रूफ होने के साथ ही स्पलैश प्रूफ भी है.

परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर
Qualcomm के Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाले Nothing Phone 4b में बढ़िया ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करता है और इसमें 3 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स के साथ ही 6 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती हैं और यह स्मार्टफोन Nothing OS कस्टम UI पर के साथ आता है.
MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर के साथ आने वाले OnePlus N6 में Mali G57 GPU मिलता है. इसमें Android 16 के सपोर्ट के साथ ही 2 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 3 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Oxygen OS कस्टम UI के साथ आता है.
कैमरा में किसका दबदबा?
Nothing Phone 4b स्मार्टफोन एक बढ़िया डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 16MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है.
OnePlus N6 स्मार्टफोन एक सिंगल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है और इसके साथ ही इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी आता है. यह स्मार्टफोन HDR मोड और बढ़िया डिजिटल जूम के साथ आता है.

बैटरी और चार्जिंग
Nothing Phone 4b में 6000mAh की अच्छी बैटरी कैपेसिटी मिलती है जो 33W तक की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आता है. फास्ट चार्जिंग की मदद से यह स्मार्टफोन केवल 80 मिनट में 50 प्रतीशत तक चार्ज हो जाता है.
बैटरी के मामले में OnePlus N6 स्मार्टफोन Nothing Phone 4b को पीछे छोड़ देता है. इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाली 45W तक की सूपर चार्जिंग इस स्मार्टफोन को करीब 50 मिनट में 50 प्रतीशत तक चार्ज कर देती है.
भारत में कीमत
Nothing Phone 4b भारत में 14 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध होगा और इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है और इसके 8GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये तक है.
OnePlus N6 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है और इसके 4GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये तक है.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 vs Google Pixel 10: संभावित डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स और अन्य अपग्रेड्स की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
