Nothing Phone 4a vs Motorola Edge 70: स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत का डिटेल में कम्पैरिज़न

Nothing Phone 4a भारत में कम्पनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो पिछले साल के Phone 3a के मुकाबले कई अपग्रेड्स ऑफर करता है, जैसे कि नया स्नैपड्रैगन चिप, रीडिज़ाइन ग्लिफ़ बार इंटफेस और बड़ी बैटरी। इन फीचर्स के साथ यह उस प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में आता है जहां Motorola Edge 70 जैसे डिवाइस तगड़ी परफॉर्मेंस, ड्यूरेबल डिज़ाइन और एआई-लैस सॉफ्टवेयर फीचर्स इसी कीमत पर ऑफर करते हैं. दोनों फोन्स एमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और एंड्राइड 16-आधारित सॉफ्टवेयर अनुभव ऑफर करते हैं.

तो क्या आपको Nothing Phone 4a के अनोखे ग्लिफ़ इंटरफेस और पेरिस्कोप कैमरा को चुनना चाहिए, या फिर Motorola Edge 70 के ज्यादा पतले डिज़ाइन और मजबूत ड्यूरिबिलिटी रेटिंग्स को? यही फैसला लेने में आपकी मदद करने के लिए हमने यहां इन दोनों स्मार्टफोन्स की विस्तार से तुलना की है.

Nothing Phone 4a vs Motorola Edge 70

भारत में कीमत

भारत में Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. कम्पनी ने इस हैंडसेट के 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वर्जन भी लॉन्च किए हैं जो क्रमश: 34,999 रुपये और 37,999 रुपये में आते हैं. ग्राहक इसे ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं. इसकी सेल 13 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 की कीमत एकमात्र 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये रखी गई है. इसे पैंटोन ब्रॉन्ज़ ग्रीन, पैंटोन गैजेट ग्रे और पैंटोन लिली पैड कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है.

डिज़ाइन

डिज़ाइन के मामले में Nothing Phone 4a में ब्रांड का अनोखा ट्रांसपेरेंट-स्टाइल डिज़ाइन बरक़रार रखा गया है और इसमें पीछे की तरफ नया ग्लिफ़ बार लाइटिंग सिस्टम पेश किया गया है. इसमें 63 मिनी-LEDs लगी हैं जिन्हें 6 ज़ोन्स में बांटा गया है. यह ग्लिफ़ टाइमर, एसेंशियल नोटिफिकेशन, वॉल्यूम इंडिकेटर, लाइव नोटिफिकेशन्स और कैमरा काउंटडाउन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है. हैंडसेट को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है.

इसकी तुलना में Motorola Edge 70 ज्यादा पतले और हलके बिल्ड पर जोर देता है. इसमें एयरक्राफ्ट-ग्रेड एलुमिनियम फ्रेम दिया गया है. यह नथिंग फोन के मुकाबले पतला और हल्का है. मोटोरोला ने इस फोन को ज्यादा मजबूत ड्यूरेबिलिटी फीचर्स जैसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग्स और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन से भी लैस किया है.

डिस्प्ले

Nothing Phone 4a में आपको 6.78 इंच LTPS फ्लेक्सिबल एमोलेड स्क्रीन मिलती है जो 1,224 x 2,720 पिक्सल रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. इसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है और यह 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है. यह डिस्प्ले 2500Hz तक टच सैम्पलिंग रेट गेमिंग के दौरान सपोर्ट करती है. इसमें ब्राइटनेस कंट्रोल के लिए 160Hz PWM डिमिंग भी है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है.

वहीं दूसरी तरफ, Motorola Edge 70 में थोड़ी छोटी 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले 1.5K रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. यह पैनल भी 4500 तक निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है और यह डॉल्बी एटमॉस और HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करता है. नथिंग फोन की तरह इसे भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Nothing Phone 4a स्मार्टफोन 4nm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस है जिसे 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. यह Android 16-आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है जिसके साथ कम्पनी 3 साल के OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर रही है. Nothing OS 4.1 कस्टमाइजेबल लॉक स्क्रीन, रिलैक्सेशन-फोकस्ड विजेट्स, बेहतर लाइव नोटिफिकेशन्स और ग्लिफ़ सिस्टम, और वॉइस-टू-टेक्स्ट एआई टूल पेश करता है.

इसी बीच, Motorola Edge 70 स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलता है, जिसे 8GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. यह हैंडसेट Android 16 और मोटोरोला के Hello UI के साथ आता है, और इसे तीन मेजर एंड्राइड अपग्रेड्स के साथ चार साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

कैमरा

Nothing Phone 4a में ऑप्टिक्स के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें एक 50MP प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मौजूद है. इसमें OIS के साथ एक 50MP पेरिस्कोप कैमरा भी है जो 70x तक अल्ट्रा ज़ूम सपोर्ट करता है, साथ ही एक 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है. सेल्फी के लिए हैंडसेट में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और यह 30fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.

Motorola Edge 70 में भी ट्रिपल रियर कमेरा सिस्टम है, जो 50MP OIS प्राइमरी सेंसर के साथ आता है. इसे 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और थ्री-इन-वन लाइट सेंसर के साथ पेयर किया गया है. फ्रंट पर 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. यह डिवाइस 60fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.

बैटरी

Nothing Phone 4a एक 5400mAh बैटरी से लैस है जो 50W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कम्पनी के मुताबिक यह हैंडसेट 1 से 100% तक 64 मिनट में चार्ज हो सकता है.

बात करें Motorola Edge 70 की तो इसमें थोड़ी छोटी 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. मोटोरोला का दावा है कि यह डिवाइस सिंगल चार्ज में लगातार वीडियो प्लेबैक पर 31 घंटे तक का बैकअप देता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Plus: क्या अब व्हाट्सएप चलाने के लिए भी देने होंगे पैसे? सामने आईं सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :