अगर 2026 में आप एक मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ऐसा हो सकता है की मिड रेंज स्मार्टफोन्स के बढ़ते दामों के कारण आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हों जो हाल ही में लॉन्च हुआ हो और बढ़ते दामों की चपेट में भी ना आया हो. ऐसे में ग्रहाकों के पास 2 बेहतरीन स्मार्टफोन्स के ऑप्शंस होते हैं, Motorola Edge 70 Pro+ और Samsung Galaxy A37. यह दोनों ही स्मार्टफोन्स अच्छे स्पेक्स के साथ इस ही साल में लॉन्च हुए थे. इनके प्राइस भी किफायती हैं और क्योंकि ये दोनों स्मार्टफोन्स काफी समानताओं के साथ आते हैं ग्राहक इन दोनों की तुलना करने में लगे रहते हैं. यहां है इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना.
6.8 इंच के बड़े और शानदार एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले Motorola Edge 70 Pro+ में 144Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन के साथ आता है.
1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आने वाले Samsung Galaxy A37 के डिस्प्ले में 6.7 इंच का सूपर AMOLED पैन्ल देखने को मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास Victus Plus की प्रीमियम प्रोटेक्शन भी देखने को मिलती है.
Motorola Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन MediaTek के दमदार Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Mali G720 GPU देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 12GB की LPDDR5X RAM के साथ आता है. यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ आता है जिसमें 3 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देखने को मिलती हैं.
Samsung के अपने Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ आने वाले Samsung Galaxy A37 में यूजर्स को AMD Xclipse 530 GPU मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में Android 16 के साथ 6 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती हैं.
Motorola Edge 70 Pro Plus के ट्रिप्ल रीयर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें 50MP का शानदार फ्रंट कैमरा भी आता है जो लाजवाब सेल्फी लेता है.
Samsung Galaxy A37 में 32MP के फ्रंट कैमरा के अलावा एक दमदार रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है.
Motorola Edge 70 Pro Plus अपनी 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W तक की वायर्ड टर्बो चार्जिंग की सुविधा के साथ आता है और इस स्मार्टफोन में 10W तक की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है. इसमें 15W तक की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है.
5000mAh की बैटरी के साथ आने वाले Samsung Galaxy A37 में यूजर्स को 45W तक की वायर्ड चार्जिंग मिलती है जो स्मार्टफोन को 30 मिन्ट में 60 प्रतीशत तक चार्ज कर देती है.
Samsung Galaxy A37 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 36,000 रुपेये है और इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में क्रमशः 39,990 रुपये और 46,990 रुपये है.
Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में अभी 48,590 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)