Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

मोटोरोला का नया Moto Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन हाल ही में भारत में लॉन्च कर हुआ है। यह डिवाइस सीधे तौर पर iQOO 15R और Nothing Phone 4a Pro को टक्कर देता है। हालांकि ये तीनों स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, लेकिन इनका फोकस अलग-अलग तरह के यूजर्स पर है। तीनों ही फोन दमदार हार्डवेयर, स्मूथ डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। जहां Motorola Edge 70 Pro Plus संतुलित अनुभव देता है, वहीं iQOO 15R परफॉर्मेंस और बैटरी पर ज्यादा फोकस करता है। दूसरी तरफ Nothing Phone 4a Pro दोनों की तुलना में कम कीमत में कई अतिरिक्त फीचर्स ऑफर करता है। आइए जानते हैं कि डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और कीमत के मामले में ये तीनों स्मार्टफोन एक-दूसरे के मुकाबले कितने अलग हैं और कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 4a Pro

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले आउटडोर इस्तेमाल के दौरान 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हासिल कर सकता है।

वहीं iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले सीधे धूप में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। दूसरी ओर Nothing Phone 4a Pro में सबसे बड़ा 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह भी 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 5,000 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस के कारण तेज रोशनी में भी बेहतर विजिबिलिटी देता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

वहीं iQOO 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन अधिकतम 12GB LPDDR5X Ultra रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Nothing Phone 4a Pro की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

iQOO 15R

कैमरा में किसका दबदबा?

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

दूसरी तरफ iQOO 15R में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं Nothing Phone 4a Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Nothing Phone 4a

इसके मुकाबले iQOO 15R में 7,600mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं Nothing Phone 4a Pro में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

भारत में कीमत

Motorola Edge 70 Pro Plus की कीमत भारत में 47,999 रुपये रखी गई है। वहीं iQOO 15R के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। दूसरी ओर Nothing Phone 4a Pro के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 45,999 रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें: सच्ची कहानियों पर बनीं हैं ओटीटी की ये 7 बेहतरीन वेब सीरीज, 9 के पार है एक की IMDb रेटिंग

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile