प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola, Vivo और OnePlus ने अलग-अलग खूबियों के साथ अपने डिवाइस पेश किए हैं। लेटेस्ट Motorola Edge 70 Max, Vivo V70 और OnePlus 15R तीनों में दमदार प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी मिलती है। हालांकि, कैमरा, सॉफ्टवेयर सपोर्ट, चार्जिंग और अन्य फीचर्स के मामले में तीनों फोन एक-दूसरे से काफी अलग हैं। कीमत के आधार ये एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देते हैं। आइए इनकी तुलना करके जानते हैं कि कौन किससे आगे है।
Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच का QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,440 x 3,168 पिक्सल है और स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स तक जाती है। इसमें 510ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1 बिलियन से ज्यादा कलर्स और 96.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिली है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।
Vivo V70 में 6.59 इंच का VM9 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,260 x 2,750 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 459ppi पिक्सल डेंसिटी और P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट करती है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 194 ग्राम है।
वहीं, OnePlus 15R में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,272 x 2,800 पिक्सल है और स्क्रीन 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।
परफॉर्मेंस के मामले में Motorola Edge 70 Max और OnePlus 15R सबसे ज्यादा समान नजर आते हैं। दोनों में 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 70 Max में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें 5,500 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
OnePlus 15R में 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इसके साथ Adreno 8 सीरीज GPU, G2 Wi-Fi चिप और Touch Response Chip भी मौजूद हैं। Vivo V70 में 4nm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Edge 70 Max Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसे 3 साल तक OS अपडेट तथा 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा है। Vivo V70 Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और इसे 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। OnePlus 15R Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और कंपनी 4 साल के OS अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
कैमरा सेटअप में Vivo V70 सबसे ज्यादा फीचर्स वाला विकल्प है। इसमें Zeiss-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, OIS वाला 50MP Super Telephoto कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-710 मेन कैमरा और 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसके साथ 2-in-1 लाइट सेंसर भी है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और रियर कैमरा 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
OnePlus 15R में OIS के साथ 50MP Sony IMX906 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 112 डिग्री है। इसमें DetailMax Engine मिलता है और कैमरा 4K वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है, जो 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी क्षमता में OnePlus 15R सबसे आगे है। इसमें 7,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार चार साल इस्तेमाल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता की 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखेगी।
Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी मिलती है। यह 90W वायर्ड और 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद है।
Vivo V70 में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस लिहाज से बैटरी क्षमता में Vivo V70 बाकी दोनों से पीछे है, जबकि Motorola Edge 70 Max और OnePlus 15R बड़ी बैटरी के साथ आते हैं।
भारत में Motorola Edge 70 Max की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये है। इसका 12GB + 256GB मॉडल 59,999 रुपये में आता है। (Amazon Freedom Sale में खरीदने के लिए क्लिक करें!)
Vivo V70 की शुरुआती कीमत 8GB + 256GB मॉडल के लिए 59,999 रुपये है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रखी गई है। (Amazon Freedom Sale में खरीदने के लिए क्लिक करें!)
वहीं, OnePlus 15R की कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 59,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 12GB + 512GB वेरिएंट 64,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा 16GB + 512GB टॉप वेरिएंट 66,999 रुपये में आता है। (Amazon Freedom Sale में खरीदने के लिए क्लिक करें!)