Moto G Max vs Poco M8 Power vs Vivo T5x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Moto G Max अभी पिछले ही हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ है और आज से यह पहली बार सेल में जा रहा है। 30,000 रुपये के सेगमेंट में यह Poco M8 Power और Vivo T5x जैसे स्मार्टफोन्स को आमने-सामने की टक्कर देता है। तीनों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसी खूबियों के साथ आते हैं। हालांकि, इनमें कुछ बड़े अंतर भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं Moto G Max vs Poco M8 Power vs Vivo T5x में कौन सा फोन किस मामले में आगे है।

Moto G Max vs Poco M8 Power vs Vivo T5x

डिजाइन और डिस्प्ले

Moto G Max में 6.72 इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन Stargazer, Malaga और Alaskan Blue कलर ऑप्शन में आता है। इसमें IP66 + IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ MIL-STD 810H स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

Poco M8 Power में 6.83 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2,396×1,080 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है और TÜV Eye Protection सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसमें Gorilla Glass 7i और Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी मिलता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का Full HD+ LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक बताई गई है। इसमें बेहतर Eye Comfort मोड और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

डिस्प्ले के मामले में Poco M8 Power इन तीनों में सबसे दमदार है, क्योंकि इसमें AMOLED पैनल के साथ 1,800 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Moto G Max में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें moto AI असिस्टेंट भी दिया गया है। कंपनी फोन के लिए 2 साल के प्रमुख OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Poco M8 Power में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसे 4 साल तक Android अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है।

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

परफॉर्मेंस के आधार पर Vivo T5x 5G में ज्यादा दमदार चिपसेट और ज्यादा स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हालांकि, Poco M8 Power का सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट सबसे लंबा है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Moto G Max में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Poco M8 Power में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी AI कैमरा मौजूद है। फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है।

Vivo T5x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 2MP का Bokeh कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कैमरा की तुलना करें तो Moto G Max और Vivo T5x 5G दोनों में Poco M8 Power के मुकाबले बेहतर सेल्फी कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी क्षमता के मामले में Poco M8 Power सबसे आगे है। इसमें 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Moto G Max में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी है और यह 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन दे सकता है।

इस लिहाज से Poco M8 Power में सबसे बड़ी बैटरी और सबसे तेज चार्जिंग मिलती है।

भारत में कीमत

भारत में Moto G Max को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। फोन की पहली सेल 20 अगस्त 2026 यानी आज दोपहर 12 बजे शुरू हुई है। इसे Flipkart और Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये में आता है।

Vivo T5x 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 30,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 88 घंटे के संघर्ष की सच्ची कहानी दिखाती है ये 2-एपिसोड की सीरीज, IMDb पर 9.2 रेटिंग, इस ओटीटी पर मौजूद

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By