8000 रुपये वाले ये 5 शानदार स्मार्टफोन, 2026 में भी हैं बेस्ट चॉइस

HIGHLIGHTS

अगर आपका बजट 8000 रुपये या उससे कम है तो भी आप बढ़िया फोन्स खरीद सकते हैं।

यहाँ हमने इस प्राइस रेंज में आने वाले 5 फोन्स की लिस्ट बनाई है, जो आपके लिए बेस्ट होंगे।

इस लिस्ट में सैमसंग, रेडमी, लावा, पोको के फोन्स शामिल हैं।

अगर आप इन लोगों में से हैं जिनका बजट कम होता है लेकिन उन्हें एक अच्छे फोन को खरीदने की लालसा रहती है तो आप सही जगह पर आ पहुंचे हैं। हम आपको 20000 रुपये में आने वाले बेस्ट फोन्स की डिटेल्स दे चुके हैं, इसके अलावा हमने आपको 10000 रुपये के प्राइस में आने वाले बेस्ट फोन्स के बारे में भी जानकारी दे दी है। अब हम आपको एक नए ही बजट सेक्शन में ले जाने वाले हैं। यहाँ आप 8000 रुपये के अंदर और 8000 रुपये के आसपास आने वाले फोन्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। इस लिस्ट में हमने सैमसंग, Redmi, Lava के अलावा POCO के फोन्स को शामिल किया है। हो सकता है कि इस लिस्ट में शामिल ये फोन्स आपको कुछ पुराने लगे हैं लेकिन कम प्राइस में इन फोन्स का हाथ कोई दूसरा स्मार्टफोन नहीं पकड़ सकता है। आइए अब देर न करते हुए 8000 रुपये के प्राइस में आने वाले फोन्स के बारे में जानकारी लेते हैं।

लिस्ट में कौन कौन से फोन्स शामिल हैं!

आइए अब जानते हैं कि जो हमने लिस्ट तैयार की है उस लिस्ट में कौन कौन से फोन्स को शामिल किया गया है। यहाँ नीचे आप इन फोन्स के बारे के नाम और उसके बाद इनके स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

  • itel P55 5G
  • Redmi A4 5G
  • Lava Storm Lite 5G
  • POCO C75 5G
  • Samsung Galaxy M06 5G

आइए अब इन सभी फोन्स के बारे में एक एक करके जानकारी प्राप्त करते हैं। यहाँ हम आपको इन सभी फोन्स के स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं और अंत में हम आपको कुछ सबसे पहले फोन्स के बारे मे भी जानकारी देंगे जिन्हें आप इन फोन्स के अलावा 2026 में खरीद सकते हैं।

itel P55 5G

itel के इस फोन को आप 8000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसमें MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में कंपनी ने एक 6.6-इंच की HD+ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले को भी शामिल किया हा। फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिल्ट है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का कैमरा भी मिलता है। कुलमिलाकर सस्ते प्राइस में इस फोन को एक बेहतरीन स्पेक्स का पैकेज कहा जा सकता है।

Redmi A4 5G

लिस्ट में दूसरे फोन के तौर पर Redmi के इस फोन को जगह दी गई है। इस फोन को भी आप 8000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर स्पेक्स को देखा जाए तो यह फोन स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था, इसमें ग्राहकों को 6.88-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन भी मिलती है। फोन में एक 18W की चार्जिंग क्षमता वाली 5160mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और इसके साथ एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।

Lava Storm Lite 5G

यह फोन भी ऊपर वाले फोन के हूबहू प्राइस में आता है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर को जगह दी गई है। फोन में कंपनी ने 4GB रैम के साथ 64GB की स्टॉरिज भी रखी है। कंपनी का यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की डिस्प्ले से लैस है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी के अलावा एक 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन को आप भी डिजाइन के मामले में एक दमदार फोन के तौर पर देख सकते हैं। इसका फ्लैट डिजाइन ही इसकी खासियत है। कम कीमत में आपको यह सुन्दर दिखने वाला फोन इस समय भी खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।

POCO C75 5G

POCO की C Series के फोन्स सस्ते जरूर है लेकिन इन्हें अच्छा भी कहा जा सकता है। असल में, सभी फोन्स अलग अलग स्पेक्स और अलग खूबियों से लैस होते हैं। ऐसे में कम प्राइस में आने वाली POCO C Series के इस फोन को भी कंपनी ने एक बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। इसके प्राइस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह 8000 रुपये के प्राइस के अंदर आपको इस समय भी खरीदने के लिए मिल जाने वाला है। फोन में स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में आपको एक 6.88-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। इस फोन में एक 5160mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में एक 50MP का कैमरा सेटअप भी मिलता है। POCO का यह फोन हूबहू Redmi के स्पेक्स से मेल खाता है। आइए अब लिस्ट के आखिरी फोन के बारे में भी जानकारी लेते हैं।

Samsung Galaxy M06 5G

Samsung अपने इनोवेशन के लिए जाना जाता है। अपने बजट फोन्स से लेकर प्रीमियम फोन तक कंपनी कुछ न कुछ नया लाती रहती है। इस फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की स्टॉरिज मिलती है। फोन में एक 50MP और 2MP का कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन को कंपनी ने 5000mAh की बैटरी से लैस है, इसमें 25W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।

अगर आपका प्लान 8000 रुपये के प्राइस में एक बढ़िया फोन खरीदने का है तो आप इन फोन्स में से किसी एक को अपने अगले फोन के तौर पर चुन सकते हैं। हालांकि, अगर आप इसी प्राइस रेंज में किसी अन्य फोन को खरीदना चाहते हैं तो आइए कुछ अन्य फोन्स के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

8000 रुपये से कुछ ज्यादा प्राइस में आने वाले फोन्स

असल में, 8000 रुपये के प्राइस से कुछ ज्यादा में अगर आप एक फोन खरीदना चाहते हैं तो आइए इन फोन्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके लिए भी हमने एक लिस्ट बनाई है। आप इन फोन्स को Amazon India से खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं!

यह भी पढ़ें: 10000 रुपये के अंदर आने वाले 7 बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स, अप्रैल 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :