iQOO Z11 को भारत में कंपनी की Z सीरीज के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। अपने प्राइस सेगमेंट में इसकी सीधी टक्कर इसी साल लॉन्च हुए Nothing Phone 4a Pro और Motorola Edge 70 Pro से है, जिनमें दमदार चिपसेट, 144Hz AMOLED स्क्रीन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए iQOO Z11, Nothing Phone 4a Pro और Motorola Edge 70 Pro की तुलना करके जानते हैं कि कौन किस मामले में आगे निकलता है।
iQOO Z11 में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक High Brightness Mode (HBM) ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को SGS Low Blue Light, Low Flicker और Five-Star Sunlight Display सर्टिफिकेशन मिले हैं। फोन का डायमेंशन 164.42 x 75.25 x 7.99mm है और वजन 199 ग्राम है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।
Nothing Phone 4a Pro में भी 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 2,500Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i मिलता है। फोन में IP65 रेटिंग दी गई है।
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD 10-bit Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। यह स्क्रीन चुनिंदा ऐप्स में 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट देती है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.8 प्रतिशत है। इसे SGS Blue Light Reduction और SGS Motion Blur Reduction सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसकी मोटाई 6.99mm और वजन करीब 183 ग्राम है।
iQOO Z11 में 4nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। फोन में 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह Z सीरीज में पहली बार इस्तेमाल किया गया है।
दूसरी ओर, Nothing Phone 4a Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
Motorola Edge 70 Pro Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी फोन के लिए तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।
iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर है, जो OIS और f/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 84 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 32-मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Nothing Phone 4a Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल Sony LYT-700c प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 140x तक “Ultra Zoom” सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। फोन में Phone 4a वाला ही सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 70 Pro कैमरा सेटअप के मामले में ज्यादा फीचर्स ऑफर करता है। इसके रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और OIS मिलता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। तीसरे रियर सेंसर की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है और फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
iQOO Z11 की भारत में शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। 8GB + 128GB वेरिएंट 39,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 44,999 रुपये में आता है। टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन मिल सकता है। छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। फोन की बिक्री 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Amazon, iQOO India वेबसाइट, Reliance Digital और iQOO तथा Vivo रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। यह कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। 8GB + 256GB मॉडल 42,999 रुपये और 12GB + 256GB टॉप वेरिएंट 45,999 रुपये में आता है।
Motorola Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: Netflix, JioHotstar और अन्य OTT पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली 10 नई फिल्में-सीरीज