पानी में गिर गया iPhone? ये 3 स्टेप वाला Water Eject जुगाड़ बचा देगा हजारों रुपये

अगर आपका iPhone गलती से पानी में गिर गया है, तो सबसे पहले किसी का भी दिल धड़कने लगता है, बातें समझ से बाहर चली जाती हैं और एक अलग ही तरह की बेचैनी शुरू हो जाती है। सभी को लगता है अब तो हजारों रुपये का खर्च आने वाला है, और ये खर्चा जो अचानक से सिर आ पड़ता है, उससे किसी का भी बजट बिगड़ सकता है। असल में, ये बात भी सही है कि फोन में पानी के साथ साथ अगर और भी कोई गड़बड़ी हो जाती है, तो 5000 रुपये से लेकर 25000 रुपये तक के आसपास रिपेयर का खर्च आता है। इसी की चिंता कुछ भी होती ही इंसटेंट होने लगती है। लेकिन अच्छी बात ये है कि हर बार सर्विस सेंटर भागने की जरूरत नहीं होती। एक छोटा सा टेक्निकल जुगाड़- ‘Water Eject Shortcut’ आपकी इस समस्या को झट से दूर कर सकता है। आज हम आपको इसी तरीके के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Water Eject क्या है और ये कैसे काम करता है?

ये एक ऐसा टूल है जो आपके iPhone के स्पीकर से लो-फ्रीक्वेंसी साउंड (वाइब्रेशन) निकालता है। ये कंपन स्पीकर ग्रिल में फंसे पानी को बाहर धकेलते हैं, अंदर की नमी को कम करते हैं, स्पीकर की आवाज़ वापस ठीक करने में मदद करते हैं आदि।

बिल्कुल वैसे ही जैसे Apple Watch में Water Lock फीचर काम करता है, बस iPhone में ये फीचर officially नहीं है, इसलिए ये shortcut इस्तेमाल किया जाता है।

iPhone से पानी निकालने के 3 आसान स्टेप

यहाँ हम आपको तीन ऐसे प्रभावी तरीके बताने वाले हैं, जो आसानी से आपके iPhone से पानी को बाहर करने में आपको बड़ी मदद कर सकते हैं। नीचे हम आपको इनके बारे में एक एक करके बताने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं कि आखिर आपको करना क्या होगा।

Safari से Water Eject डाउनलोड करें

  • अपने iPhone में Safari ओपन करें।
  • सर्च बार में Water Eject Shortcut सर्च करें।
  • पहली trusted वेबसाइट से इसे डाउनलोड करें।
  • अब इसे Shortcuts ऐप में Add कर लें।

ध्यान रखें: किसी भी फेक वेबसाइट से इस तरह की किसी भी चीज को डाउनलोड न करें।

Shortcut को Maximum Power पर चलाएं

  • अब आपको Shortcuts ऐप को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको Water Eject पर क्लिक करना होगा।
  • ध्यान रहें कि आप इसे जब चला रहे हैं तो आपको Level 3 (highest intensity) चुननी है।
  • ऐसा करने से आपका फोन बहुत तेजी से वाइब्रेट होने वाला है।
  • अगर आप फोन को ऐसी जगह पर रख रहे हैं, जहां आपको पानी निकलता दिखाई दे तो आप अपनी आँखों के सामने इसे बाहर आता भी देख सकेंगे।
  • यह भी ध्यान रखें कि आपको इसे बीच में नहीं रोकना है, प्रोसेस को पूरा होने दें।

फोन को नीचे की तरफ रखें (Speaker Down)

  • फोन को इस तरह रखें कि स्पीकर नीचे की ओर रहे।
  • इससे gravity + vibration मिलकर काम करेंगे

यह भी पढ़ें: Motorola के सबसे पतले प्रीमियम स्मार्टफोन पर हज़ारों रुपये की बंपर छूट, इस जगह धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :