Infinix Note 30 5G भारत में 14,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। इस प्राइस रेंज में इस नए स्मार्टफोन के Samsung Galaxy M14 5G, iQOO Z6 Lite 5G जैसे कई प्रतिस्पर्धी मौजूद हैं। आइए देखते हैं ये स्मार्टफोंस कैसे फीचर्स ऑफर करते हैं और नए Infinix Note 30 5G की तुलना में कितने बेहतर हैं।
Infinix फोन की तुलना में Realme 9i थोड़ा हल्का और पतला है, साथ ही इसकी डिस्प्ले थोड़ी छोटी और रिफ्रेश रेट भी कम है। इसके अलावा रियलमी फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है (लेकिन एंड्रॉइड 13 पर अपग्रेड किया जा सकता है)। इसकी चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम है और फ्रन्ट और बैक कैमरा भी कम मेगापिक्सल के दिए गए हैं।
यह स्मार्टफोन भी Infinix Note 30 5G की तुलना में हल्का और पतला है। इसकी डिस्प्ले छोटी है, पुराने एंड्रॉइड 12 सॉफ्टवेयर पर चलता है, स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट से लैस है। इसके अलावा इस हैंडसेट में भी स्लो चार्जिंग और कैमरा के लिए कम मेगापिक्सल के सेंसर्स मिल रहे हैं।
Galaxy M14 5G नए इन्फिनिक्स फोन की तुलना में थोड़ा मोटा और भारी है। इसके फ्रन्ट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिल रहा है, हालांकि फोन की स्क्रीन थोड़ी छोटी है और रिफ्रेश रेट भी कम है। डिवाइस बेहतर स्पेक्स वाले एक्सिनोस प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें बड़ी बैटरी के साथ स्लो चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जबकि फ्रन्ट और बैक कैमरा का मेगापिक्सल काउन्ट इस फोन में भी कम है।
वीवो का यह फोन हल्का और पतला है, इसमें थोड़ी छोटी लेकिन हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इस डिवाइस का प्रोसेसर कमजोर है, फ्रन्ट और बैक कैमरा का रिज़ॉल्यूशन कम है और चार्जिंग सपोर्ट भी स्लो है।
अब बात करें आखिरी फोन Redmi 11 Prime 5G की तो यह Infinix Note 30 5G की तुलना में थोड़ा मोटा लेकिन वज़न में हल्का है। इसमें छोटी और कम रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, एंड्रॉइड 12 सॉफ्टवेयर, थोड़ा कमजोर प्रोसेसर, दोनों तरफ कम रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा सिस्टम और स्लो चार्जिंग स्पीड दी गई है।