Google ने अपने सालाना Made by Google हार्डवेयर इवेंट की तारीख तय कर दी है। इस इवेंट में कंपनी अगली पीढ़ी की फ्लैगशिप Pixel 11 Series पेश कर सकती है। लगातार दूसरे साल Google इस लॉन्च इवेंट का आयोजन अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में करेगा। स्मार्टफोन्स के अलावा कंपनी के Pixel Watch 5 Series से भी इसी मंच पर पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है।
Google का Made by Google इवेंट 12 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन Bloomberg के मार्क गुरमन और लोकप्रिय यूट्यूबर Marques Brownlee (MKBHD) द्वारा शेयर किए गए इन्विटेशन से लॉन्च डेट की पुष्टि हुई है।
इवेंट की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे PT (भारतीय समयानुसार 13 अगस्त सुबह 3:30 बजे) होगी। यह समय Google के पिछले हार्डवेयर लॉन्च इवेंट्स की तुलना में थोड़ा अलग है।
Google Pixel event – August 12 pic.twitter.com/Veo1RCJN7j
— Mark Gurman (@markgurman) July 7, 2026
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Pixel 11 के स्पेक्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हालिया लीक्स ने लगभग सबका खुलासा कर दिया है। Google Pixel 11 vs Pixel 10 का अंतर काफी बड़ा है क्योंकि पिछले साल गूगल ने Samsung की जगह TSMC फैब्रिकेशन इस्तेमाल किया था। इसके अलावा नए कैमरा सेंसर्स और नथिंग से लिए गए हार्डवेयर फीचर भी आए थे। आइए देखते हैं कि आखिर इस साल नया डिवाइस क्या अपग्रेड्स लेकर आने वाला है।
Google द्वारा भेजे गए इनविटेशन में “Next Generation of Pixel” आने का इशारा दिया गया है। टीजर में गोल्ड फिनिश वाला मेटल फ्रेम और Pixel फोन्स की पहचान बन चुका हॉरिजॉन्टल कैमरा बार भी दिखाई देता है। इससे संकेत मिलता है कि Google Pixel 11 सीरीज में Pixel 10 जैसा डिजाइन बरकरार रह सकता है, लेकिन इस बार नया Gold कलर ऑप्शन देखने को मिल सकता है।
हार्डवेयर अपग्रेड के अलावा Google इस बार Pixel Glow नाम का नया डिजाइन एलिमेंट भी पेश कर सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें फोन के पीछे डायनेमिक लाइटिंग स्ट्रिप या इंडिकेटर मिलेगा, जो Googlebook और कंपनी के कुछ नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स में पहले से देखे गए लाइटिंग सिस्टम जैसा हो सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 11 सीरीज में Samsung के नए M16 OLED डिस्प्ले पैनल दिए जा सकते हैं, जिनमें पहले से ज्यादा पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। जबकि Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मौजूद है, जिसमें 1080×2424 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए Pixel 11 में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके साथ MediaTek M90 मॉडेम और नया Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिलने की चर्चा है। दूसरी ओर Google Pixel 10 में Google का Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है।
वहीं स्टोरेज के मामले में कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो बेस स्टोरेज 128GB से बढ़ाकर 256GB किया जा सकता है और 128GB वेरिएंट को पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
लीक्स के अनुसार Google Pixel 11 सीरीज के कैमरा सेंसर को भी अपग्रेड किया जा सकता है। मौजूदा Pixel 10 में 48MP वाइड कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 10.5MP कैमरा दिया गया है।
पिछले साल की तुलना में इस बार Made by Google इवेंट करीब एक सप्ताह पहले आयोजित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में Pixel 11 सीरीज और Google के अन्य हार्डवेयर प्रोडक्ट्स से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना