Google Pixel 11 Pro vs iPhone 17 Pro: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Google ने भारत में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11 Pro कंपनी का कॉम्पैक्ट प्रीमियम फ्लैगशिप है। इसका सीधा मुकाबला Apple के iPhone 17 Pro से माना जा सकता है। दोनों फोन प्रीमियम डिजाइन, हाई-एंड कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं, लेकिन Google और Apple ने परफॉर्मेंस, कैमरा, सॉफ्टवेयर और AI के मामले में अलग-अलग रणनीति अपनाई है। आइए जानते हैं Google Pixel 11 Pro और iPhone 17 Pro में क्या अंतर है।

Google Pixel 11 Pro vs iPhone 17 Pro

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Google Pixel 11 Pro और iPhone 17 Pro का आकार लगभग एक जैसा है। iPhone 17 Pro की लंबाई 5.91 इंच और चौड़ाई 2.83 इंच है, जबकि Pixel 11 Pro की लंबाई 6 इंच और चौड़ाई 2.8 इंच है। Pixel 11 Pro की मोटाई 8.4mm है, जो iPhone 17 Pro के 8.75mm से थोड़ी कम है। दोनों फोन का वजन करीब 204 ग्राम है।

डिजाइन की बात करें तो Google ने Pixel 11 Pro में अपनी पहचान बन चुकी हॉरिजॉन्टल कैमरा बार को बरकरार रखा है। वहीं, iPhone 17 Pro में बैक पैनल पर उठा हुआ कैमरा प्लेटफॉर्म मिलता है। Pixel 11 Pro के फ्रंट और बैक दोनों हिस्सों पर Gorilla Glass Victus 2 और एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है।

दोनों स्मार्टफोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। iPhone 17 Pro में 2,622×1,206 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला Super Retina XDR डिस्प्ले है और इसकी पीक आउटडोर ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। दूसरी तरफ, Pixel 11 Pro में 2,856×1,280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला Super Actua पैनल मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों कंपनियों ने अलग-अलग चिपसेट का इस्तेमाल किया है। iPhone 17 Pro में Apple का A19 Pro चिप दिया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और मशीन लर्निंग से जुड़े कामों के लिए 16-कोर Neural Engine मिलता है।

वहीं, Pixel 11 Pro में Google का Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। 256GB मॉडल में 12GB RAM, जबकि 512GB वेरिएंट में 16GB RAM मिलती है। Google के अनुसार, Tensor G6 में पिछली पीढ़ी के मुकाबले TPU कंप्यूटिंग क्षमता 50 प्रतिशत ज्यादा है और इसे खासतौर पर AI से जुड़े कामों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

दोनों फोन में हेवी टास्क के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए vapour-chamber cooling सिस्टम दिया गया है।

सॉफ्टवेयर और AI के मामले में iPhone 17 Pro iOS और Apple Intelligence पर निर्भर करता है। Apple का AI सिस्टम जरूरत के अनुसार ऑन-डिवाइस और क्लाउड प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करता है और कंपनी के दूसरे डिवाइसेज व सर्विसेज के साथ भी इंटीग्रेटेड है।

Pixel 11 Pro Google के Gemini इकोसिस्टम पर आधारित है। Gemini Nano कुछ AI टास्क सीधे फोन पर प्रोसेस कर सकता है, जबकि Circle to Search, Live Translate और अन्य स्मार्ट फीचर्स के लिए Google की AI सर्विसेज का इस्तेमाल किया जाता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेक्शन में दोनों फ्लैगशिप के स्पेसिफिकेशन्स में काफी अंतर देखने को मिलता है। iPhone 17 Pro में पीछे तीन 48-मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं, जिनमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और 4x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा शामिल है। Apple सेंसर क्रॉपिंग की मदद से अतिरिक्त ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम विकल्प भी देता है।

दूसरी ओर, Pixel 11 Pro में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसमें बड़ा 1/1.3-इंच सेंसर मिलता है। इसके साथ 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 48-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। Google के Pro Zoom फीचर के जरिए 120x तक जूम का दावा किया गया है, जबकि iPhone 17 Pro में डिजिटल जूम 40x तक जाता है।

हालांकि, ज्यादा जूम लेवल पर AI प्रोसेसिंग की भूमिका बढ़ जाती है, इसलिए हर स्थिति में इसका रिजल्ट ऑप्टिकल जूम जितना डिटेल्ड हो, यह जरूरी नहीं है।

Pixel 11 Pro में Google के computational photography फीचर्स मिलते हैं, जबकि Apple अपने image-processing सिस्टम पर निर्भर करता है। सेल्फी के लिए Pixel 11 Pro में 42-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो 103 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। वहीं, iPhone 17 Pro में 18-मेगापिक्सल का Center Stage कैमरा मिलता है।

बैटरी कर चार्जिंग

बैटरी के मामले में Apple का दावा है कि iPhone 17 Pro एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं, Google Pixel 11 Pro के लिए 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ का दावा करता है।

Pixel 11 Pro में 4,850mAh की बैटरी दी गई है। इसमें Google का Pixelsnap मैग्नेटिक एक्सेसरी सिस्टम मिलता है, जो Qi2.2 पर आधारित है और 25W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

दोनों स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे इन्हें धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

सिक्योरिटी के मामले में iPhone 17 Pro में Face ID दिया गया है। वहीं, Pixel 11 Pro में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Face Unlock का विकल्प मिलता है। Google ने इसमें Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी दी है और हार्डवेयर-लेवल सिक्योरिटी फीचर्स पर भी जोर दिया है।

भारत में कीमत

भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है। यह कीमत 256GB स्टोरेज मॉडल की है। यह Cosmic Orange, Deep Blue और Silver रंगों में उपलब्ध है।

वहीं, Google Pixel 11 Pro की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 1,19,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,34,999 रुपये में आता है। इसे Canyon, Olive, Fog और Obsidian कलर में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें: 70+ Independence Day 2026 Wishes In Hindi: अपनों को भेजें ये देशभक्ति भरे मैसेज और कोट्स, स्टेटस पर लगाने के लिए भी बेस्ट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By