इंडिया के बाजार में Boltt ने लॉन्च किए दो नए फोन..5G की ताकत के साथ कंपनी लाई सस्ते फोन

HIGHLIGHTS

Boltt की ओर से इंडिया के पहले में अपने पहले फोन्स को लॉन्च कर दिया है।

Boltt Evo और Boltt Ace 5G ने इंडिया में एंट्री कर ली है।

दोनों ही Boltt के फोन्स बेहतरीन स्पेक्स और फीचर आदि के साथ मिलते हैं।

Smartwatches और Fitness Bands के लिए जाना जाने वाला Brand Fire-Boltt अब Smartphone Market में भी उतर चुका है। कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने अपनी नई Spin-Off Smartphone Brand Boltt को लॉन्च किया था, और अब इसके पहले दो फोन्स को भी मार्केट में उतार दिया है। इन फोन्स को कंपनी की ओर से Boltt Evo और Boltt Ace 5G के तौर पर लॉन्च किया गया है। आइए इन फोन्स के बारे में यहाँ सबकुछ जानते हैं।

20,000 रुपये से कम के सेगमेंट को टारगेट करते हुए Boltt Evo 4G में Unisoc T7250 Chipset दिया गया है, जबकि Ace 5G में Unisoc T8200 Processor के साथ आता है। कीमत को देखा जाए तो यह भी बाजार को हिलाने वाली है, लेकिन इन Phones की सबसे बड़ी खासियत है Bloatware-Free Software, AI-Enhanced Camera Tuning को कहा जा सकता है।

कीमत और Sale Date क्या है?

Boltt Evo का 4GB+64GB स्टॉरिज मॉडल में 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है, इसके अलावा फोन के 6GB+128GB स्टॉरिज मॉडल को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 11,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। Boltt Ace 5G के प्राइस को देखा जाए तो यह फोन 4GB+128GB मॉडल में 13,999 रुपये की कीमत में और 6GB+128GB मॉडल को कंपनी ने 14,999 रुपये रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, इस फोन के 8GB+128GB मॉडल को देखते हैं तो यह 15,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है।

यह दोनों Phones 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर Sale के लिए उपलब्ध होंगे, और कई कलर के साथ इन्हें खरीदा जा सकत है। एक Special Launch-Day Offer के तहत दोनों Phones पर Checkout के वक्त सीधे 1,000 रुपये का Instant Discount भी मिलने वाला है। इसका मतलब है कि लॉन्च प्राइस नहीं, यह फोन आपको ऑफर में 1000 रुपये सस्ते में मिलने वाले हैं।

स्पेक्स और अन्य फीचर की सम्पूर्ण डिटेल्स

दोनों फोन्स को कंपनी 6.79 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लेकर आई है, जो 720×1640 Pixels रेजोल्यूशन से लैस है, इसके अलावा दोनों में ही 120Hz Refresh Rate भी मिलता है। बीच में एक Punch-Hole Cutout है जिसमें 8MP का Front Camera कंपनी की ओर से फिट किया गया है। Displays की Peak Brightness 600 Nits तक जाती है, जो Shaded Areas में Content पढ़ने के लिए काफी है।

परफॉरमेंस और प्रोसेसर की डिटेल्स

4G-Only Boltt Evo में Unisoc T7250 Chipset है, जबकि Ace 5G में Unisoc T8200 दिया गया है। यह दोनों प्रोसेसर पहले भी की फोन्स में देखे जा चुके हैं। Realme P4 Lite, Lava Virat V1 5G, में आपको यह दोनों ही प्रोसेसर देखने को मिल जाते हैं, यह Chipsets Social Media Apps चलाने, Videos देखने और Web Browsing जैसे हल्के-फुल्के काम के लिए काफी अच्छे कहे जा सकते हैं।

कैमरा कैसा है?

कैमरा आदि को देखा जाए तो जानकारी मिलती है कि Boltt Ace 5G में f/1.8 Aperture वाला 64MP Rear Camera है, जबकि Boltt Evo में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। दोनों फोन्स में Google AI Imaging Features भी Built-In मिलते हैं, जिनमें Face Unblur और Night Mode शामिल हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस Price Range के Hardware के साथ Photography में यह Phones कैसा Perform करते हैं।

Software की बात करें तो दोनों फोन्स एंड्रॉयड 16 पर चलते हैं, और इनमें Circle to Search तथा Google Lens जैसे फीचर भी मिल जाते हैं। Circle to Search इस Price Range में एक बड़ा Addition है, क्योंकि Lava के Shark 2 5G और Virat V1 5G जैसे फोन्स भी इसी प्राइस में आए हैं, लेकिन इनमें भी आपको यह फीचर नहीं मिलता है। यह Feature Boltt Phones खरीदने वालों को Screen पर दिख रही किसी भी चीज को आसानी से Search करने का एक सुविधाजनक तरीका देता है।

कैसी है इन दोनों ही फोन्स की बैटरी?

Boltt Evo और Ace 5G दोनों में 6,000mAh की बैटरी मिल जाती है, दोनों ही फोन्स में बैटरी पर आपको 18W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है, इसका मतलब ही की अगर बैटरी जल्दी जल्दी खत्म भी होती है तो आप इसे जल्दी से चार्ज कर सकते हैं।

क्या Boltt Evo और Ace 5G खरीदना सही रहेगा?

10,999 रुपये से शुरू होने वाला Boltt Evo का मुकाबला itel Zeno 200 4G से है, जो फिलहाल Amazon पर 9,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। दोनों Phones में Unisoc T7250 है, लेकिन Evo में एक Bloatware-Free UI, ज्यादा Megapixel वाला Primary Camera और बड़ी 6,000mAh Battery है, जबकि Zeno 200 4G में सिर्फ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि itel के Phone में 128GB का Base Storage मिलता है।

दूसरी ओर अगर, 13,999 रुपये वाले Boltt Ace 5G की बात करें तो इसका मुकाबला Lava Virat V1 5G से है, दोनों में एक जैसा Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है। Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपये है लेकिन इसमें सिर्फ 64GB Storage मिलता है, जबकि Ace 5G में 128GB स्टॉरिज के साथ आता है। इन सभी चीजों को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको किस फोन को खरीदना चाहिए और किसको नहीं।

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Nokia Phone, 40 दिनों तक नहीं करना पड़ता चार्ज.. देखें क्या है कीमत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :