बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा.. 20 हजार से कम के 5 तगड़े स्मार्टफोन, Samsung से Motorola तक के फोन लिस्ट में

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अलग-अलग बजट के हिसाब से कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, कम कीमत में ऐसा फोन चुनना आसान नहीं होता, जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस के साथ बेहतर कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलें। अगर आप 20,000 रुपये से कम के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां हम Samsung, Motorola, OnePlus, Realme और Redmi के कुछ मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं जिन पर आप विचार कर सकते हैं। इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन एक-दूसरे से अलग हैं। आइए जानते हैं कि किस फोन में क्या खास मिलता है।

Samsung Galaxy F70 5G

Samsung Galaxy F70 उन यूजर्स के लिए है, जो बजट में अच्छी डिस्प्ले और मल्टीपल कैमरा सेंसर वाला फोन चाहते हैं। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की फुल-HD+ Super AMOLED स्क्रीन है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है। इसके अलावा, फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर तीन कैमरे मिलते हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में Samsung चार पीढ़ियों के Android OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।

Moto G37 5G

कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए Moto G37 5G एक अच्छा ऑप्शन है। इसे भारत में मई में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.66 इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। परफॉर्मेंस के लिए Motorola ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी की बात करें तो Moto G37 5G में 5,200mAh की बैटरी मिलती है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की कीमत करीब 14,499 रुपये है।

OnePlus N6 Lite 4G

OnePlus N6 Lite 4G उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें 5G के बजाय बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन प्राथमिकता लगती है। इस फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह Unisoc T7250 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इसे 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo 100x 5G

Realme Narzo 100x 5G में बड़ी बैटरी के साथ हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। इसमें 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।

Redmi A7 Pro 5G

कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Redmi A7 Pro 5G भी एक विकल्प है। इसमें 6.9 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है और इसमें Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। बैटरी के लिए Redmi ने इस मॉडल में 6,300mAh की यूनिट दी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में कंपनी चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है। इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile