Realme P4R with 8000mah battery gets Price discount with bank offer on Flipkart
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए और पावरफुल स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं। जाहिर है कि इन फोन्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। अब 25,000 रुपये के सेगमेंट में भी ऐसे कई स्मार्टफोन्स मौजूद हैं, जिनमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप मिलता है। अगर आपका बजट 25,000 रुपये तक है और आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और गेमिंग में भी अच्छा अनुभव दे, तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही 5 स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं। अगर आप इन्हें खरीदने का विचार बनाते हैं तो इनकी कीमत स्पेक्स और प्राइस को पहले जरा विस्तार से समझ लीजिये।
इस लिस्ट में हमारा सबसे पहला स्मार्टफोन Redmi 17C है। अगर आपको दमदार परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो इसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300-Turbo चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो यह फ़ोन 4GB + 128GB और 6GB + 128GB के स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है।
लिस्ट में हमारा अगला फोन OnePlus N6 है। बड़ी बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले पसंद करने वाले यूजर्स के लिए इस फोन में कई खास फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6360 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। बैटरी की बात करें तो फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android Oxygen 16 पर चलता है।
कम कीमत में बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड वाला Realme P4R हमारी लिस्ट का अगला फोन है। इस फोन में 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। फोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
लिस्ट में अगला फोन Vivo T5 Lite 5G है। बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर चलता है और IP65 रेटिंग के साथ आता है।
बड़ी बैटरी को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए POCO M8 Power 5G भी एक विकल्प है। इसमें 6.99 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट में आता है। इसमें 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित HyperOS पर चलता है।
यह भी पढ़ें: Vivo V80 vs Vivo V70 Elite: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना