Poco C71 launch date and key specs revealed
Best Durable Smartphones Under Rs 8000: भारत के सब-8,000 रुपये वाला स्मार्टफोन सेगमेंट में अब सिर्फ कैमरा मेगापिक्सल और बड़ी स्क्रीन ही मायने नहीं रखती। आज के खरीदार ज्यादा प्रैक्टिकल हो गए हैं। उन्हें चाहिए ऐसा फोन जो गिरने-संभलने में टिके, लंबी बैटरी दे और रोज़मर्रा के काम बिना अटकाव के कर सके। अगर आप भी ऐसा ही Best Durable Smartphones Under 8,000 तलाश रहे हैं, तो यहां जानिए इस बजट में मिलने वाले मजबूत और भरोसेमंद ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं।
itel A100 इस लिस्ट में सबसे अलग इसलिए है क्योंकि इसे Military Grade (MIL STD 810H) Certification मिला है, जो इस बजट में बेहद दमदार स्मार्टफोन बनाता है। यह फोन रोजमर्रा के फोन के गिरने से होने वाले नुकसान के झंझट से छुटकारा दिलाता है। इसमें 6.56-इंच HD+ IPS डिस्प्ले, Unisoc T7100 प्रोसेसर, LPDDR4X RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है जो पूरे दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। Ultra Link Connectivity, IR Blaster और DTS सिंगल स्पीकर जैसे फीचर्स इसे अलग बनाते हैं। इस फोन की कीमत 8000 रुपये के अंदर है।
Realme C71 उन यूजर्स के लिए है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ चाहिए। इस फोन में एक 6300mAh की बड़ी बैटरी इसे ज्यादा लंबे सफर या ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बनाती है। इसमें 6.67-इंच HD+ IPS डिस्प्ले और Unisoc T7250 प्रोसेसर है। फोन में 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन नहीं है, लेकिन बैटरी के मामले में यह बेस्ट ऑप्शन है।
Poco C71 सोशल मीडिया यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में एक 32MP रियर कैमरा, एक 8MP फ्रंट कैमरा के अलावा एक 5200mAh बैटरी मिलती है। यह फोन फोटोग्राफी के अलावा वीडियो आदि पर ज्यादा फोकस करता है, ऐसा भी कह सकते हैं की कैमरा के मामले में यह फोन दमदार है। इसकी कीमत भी 8000 रुपये के अंदर ही है।
Lava Shark 2 इस सेगमेंट में 50MP कैमरे के साथ आता है। इस फोन में एक 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी इसे डेली यूज के लिए स्टेबल ऑप्शन बना देते हैं। इस फोन के प्राइस भी 8000 रुपये के अंदर ही है। यह फोन भी कैमरा को पसंद करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है।
Redmi A5 में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले, 32MP रियर कैमरा और 5200mAh बैटरी है। इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर और 3GB RAM इसे रोजमर्रा के काम के लिए स्टेबल बनाते हैं। इस फोन का प्राइस भी 8000 रुपये के अंदर है। ऐसे में यह फोन भी एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है।
अगर आप सबसे टिकाऊ फोन खरीदना चाहते हैं तो आप itel A100 के साथ इसकि खूबियों को देखकर जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ चाहिए तप आपको Realme C71 के साथ जाना चाहिए। हालांकि, बेस्ट कैमरा के लिए आपको Lava Shark 2 को खरीदना चाहिए। इसके अलावा ब्रांड भरोसे के तौर पर आपको Redmi A5 के साथ जाना चाहिए। हालांकि, अगर आप एक ऑल-राउंडर फोन खरीदना चाहते हैं तो आप POCO C71 को खरीद सकते हैं।
अगर आपका फोन अक्सर गिरता है या आप ज्यादा ट्रैवल करते हैं, तो ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करना समझदारी है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 में क्या फिर मचेगा भौकाल? रिलीज टाइमलाइन, कास्ट के साथ देखें क्या हो सकती है स्टोरीलाइन…