UPI
UPI Without Internet: डिजिटल पेमेंट अब सिर्फ इंटरनेट पर निर्भर नहीं रहा. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की ऑफलाइन UPI सेवा के जरिए यूजर्स बिना डेटा कनेक्शन के भी पैसे भेज सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और अपने बैंक खाते से जुड़े काम कर सकते हैं. इसके लिए सिर्फ *99# डायल करना होता है.
यह सेवा भारत में 83 बैंकों और 4 टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ उपलब्ध है. हर ट्रांजैक्शन की सीमा 5,000 रुपये तक है और यह सुविधा 13 भाषाओं में मिलती है, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं. यह तब काफी काम का फीचर बन जाता है जब आपके मोबाइल में इंटरनेट काम नहीं करता है और पेमेंट करना काफी जरूरी है.
ऑफलाइन UPI सिस्टम USSD आधारित है. इसका मतलब है कि यह किसी भी सामान्य मोबाइल फोन पर काम करता है. स्मार्टफोन या इंटरनेट की जरूरत नहीं होती. यूजर को अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होता है. इस सर्विस के जरिए पैसे भेजना, पैसे मांगना, बैलेंस चेक करना और मर्चेंट पेमेंट करना संभव है. हर ट्रांजैक्शन पर UPI PIN डालकर वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होता है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है.
एक बार सर्विस क्टिव हो जाए, तो पैसे भेजने के लिए:
इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह किसी भी मोबाइल फोन पर काम करती है, खासकर ग्रामीण या कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में. हर ट्रांजैक्शन PIN से सुरक्षित रहता है और बिना डेटा कनेक्शन के भी जल्दी पूरा हो जाता है.
ध्यान रखें कि अपना UPI PIN किसी के साथ शेयर न करें. पैसे भेजने से पहले रिसीवर की जानकारी जरूर जांच लें. फोन में पर्याप्त बैटरी होनी चाहिए ताकि ट्रांजैक्शन बीच में न रुके. कुछ बैंक 0.50 रुपये तक का शुल्क ले सकते हैं, इसलिए बैंक से जानकारी लेना बेहतर है.
कुल मिलाकर *99# आधारित ऑफलाइन UPI सर्विस उन क्षेत्रों के लिए उपयोगी ऑप्शन है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है. हालांकि 5,000 रुपये की सीमा बड़ी रकम के लिए पर्याप्त नहीं हो सकती, लेकिन रोजमर्रा के छोटे लेनदेन के लिए यह भरोसेमंद तरीका है.
यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम