Digit.in

ये हैं भारत में मिलने वाले बेस्ट 4G VoLTE स्मार्टफोंस

Highlights

अगर आपको भी एक बढ़िया 4G VoLTE स्मार्टफ़ोन की तलाश है तो आपको भी इस लिस्ट में अपने बजट में एक बढ़िया स्मार्टफ़ोन मिल सकता है.

ये हैं भारत में मिलने वाले बेस्ट 4G VoLTE स्मार्टफोंस

भारत में पिछले काफी समय से 4G VoLTE स्मार्टफोंस की मांग काफी बढ़ गई है. बाज़ार में वैसे तो अब बहुत से 4G VoLTE स्मार्टफ़ोन सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं, लेकिन यहाँ हम आपको हर बजट में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोंस के बारे में बता रहे हैं. तो हम उम्मीद करते हैं कि, अगर आपको भी एक बढ़िया 4G VoLTE स्मार्टफ़ोन की तलाश है तो आपको भी इस लिस्ट में अपने बजट में एक बढ़िया स्मार्टफ़ोन मिल सकता है. 

शाओमी रेड्मी 3S
अगर आपका बजट 7 हज़ार है तो आप शाओमी रेड्मी 3S ले सकते हैं. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है. इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह 4100mAh की बैटरी से भी लैस है और इसमें 5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है. यह एंड्राइड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

शाओमी रेड्मी नोट 4 
शाओमी रेड्मी नोट 4 अभी हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है. इसमें आपको एक बहुत ही बढ़िया बैटरी लाइफ मिलती है इसमें 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा से लैस है. यह एंड्राइड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है.

कूलपैड कूल 1
अगर आप 15 हज़ार रूपये के कीमत में एक बढ़िया 4G VoLTE स्मार्टफ़ोन खरीदना चाहते हैं तो आप कूलपैड कूल 1 ले सकते हैं. यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस है और यह रेड्मी नोट 4 से ज्यादा पॉवरफुल है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. यह 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज से भी लैस है. यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है.

लेनोवो Z2 प्लस
लेनोवो Z2 प्लस एक सस्ता लेकिन अच्छा डिवाइस है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है. इसकी कीमत Rs. 14,999 है. इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज और 4GB की रैम मौजूद है. यह 5-इंच की डिस्प्ले से लैस है. यह 3500mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह एंड्राइड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है.

शाओमी Mi 5

शाओमी Mi 5 25 हज़ार रूपये में आने वाला सबसे तेज़ काम करने वाला स्मार्टफ़ोन है. हालाँकि यह कंपनी का सबसे बढ़िया फ्लैगशिप डिवाइस नहीं है. यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 5.15-इंच की 1080P डिस्प्ले मौजूद है. यह 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज से भी लैस है. इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है.

वनप्लस 3T
वनप्लस 3T पिछले साल लॉन्च हुआ सबसे बढ़िया स्मार्टफोंस में से एक है. यह स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6GB की राम भी दी गई है. यह 5.5-इंच की डिस्प्ले से लैस है.

मोटो Z
यह कंपनी का सबसे नया फ्लैगशिप डिवाइस है. यह एक मोडुलर डिवाइस है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद है. साथ ही यह 4GB की रैम से भी लैस है. इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मौजूद है.

एप्पल आईफ़ोन 7/7 प्लस
एप्पल ने पिछले साल बाज़ार में आईफ़ोन 7 और आईफ़ोन 7 प्लस को पेश किया था. दोनों ही फ़ोन 4G VoLTE फीचर से लैस है. इसमें बेहद ही बढ़िया कैमरा मौजूद है. हालाँकि इसकी कीमत काफी ज्यादा है.

 

 

 

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile