Vivo T5x, Vivo V70 FE समेत इन वीवो फ़ोन्स की कीमत में भारी कटौती, Amazon Sale का जमकर उठाएं फायदा
Amazon Sale में वीवो के कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है।
vivo V70 Elite 5G में 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा सेटअप मिलता है।
vivo V70 FE में 200MP OIS कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी और दमदार परफॉरमेंस वाले ऐसे फोन उपलब्ध हैं जो कई मामलों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देते हैं। अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें तेज प्रोसेसर के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा मिले, तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपके लिए वीवो के कुछ ख़ास स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो फ़िलहाल अमेज़न पर बहुत ही ज़्यादा सस्ते मिल रहे हैं। अगर आप भी वीवो का ही कोई नया फ़ोन लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ियेगा। आइये इन सभी फ़ोन्स के स्पेक्स, फीचर्स और कीमतों पर एक नज़र डाल लेते हैं।
Surveyvivo V70 Elite
vivo V70 Elite 5G उन यूजर्स के लिए है जो प्रीमियम कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.59 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फ़ोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा शामिल हैं। आमतौर पर ये फ़ोन 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है लेकिन अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान आप इसे 62,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
vivo S2
vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ये फोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7360-Turbo प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 7050mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फ़ोन की ऑफिशियल कीमत 42,999 रुपये है लेकिन अमेज़न पर ये फ़ोन 39,580 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
vivo V70 FE
vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K ऐमिलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7360 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में 200MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा शामिल हैं। इस फ़ोन की ऑफिशियल कीमत 44,999 रुपये है लेकिन अमेज़न पर ये फ़ोन 39,380 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
vivo T5x 5G
vivo T5x 5G में 6.76 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फ़ोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7400 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है। इस फ़ोन की ऑफिशियल कीमत 29,999 रुपये है लेकिन अमेज़न पर ये फ़ोन 26,749 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion, Edge 70 Max समेत इन फोन्स पर धमाका डिस्काउंट, Amazon Sale में लूट लो!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
