Mother’s Day पर मां को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट रहेंगे ये 5 फोन्स.. शानदार कैमरा-बैटरी सस्ते में

By

हर साल Mother’s Day पर लोगों का सबसे ज़्यादा वक़्त अपनी मां के लिए सही तोहफा चुनने में ही निकल जाता है. कभी गुलाब के फूल, तो कभी सूट या साड़ी या फिर चॉकलेट्स. हर साल गिफ्ट खरीदते समय काफी लोगों के आइडियाज यहीं पर आकर ख़त्म से हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी मां को इस साल गिफ्ट देने का सोच रहे हैं, तो उनके लिए सबसे बढ़िया गिफ्ट एक मोबाइल फ़ोन भी हो सकता है क्योंकि आखिर माएं हमारी देख भाल करने में उलझे रहने से अपने बाकी शौक पूरे नहीं कर पातीं, जैसे YouTube पर वीडियोज़ या व्लॉगस देखना और Pinterest जैसी वेबसाइट्स पर अलग-अलग क्राफ्ट्स देखना. इस साल Mother’s Day 10 मई को पड़ रहा है, अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपकी मां के लिए एक नया स्मार्टफोन सबसे बढ़िया गिफ्ट होगा तो आइये देखते हैं 5 दमदार स्मार्टफोन विकल्प जो इस Mother’s Day आपकी मां के चेहरे पर एक मुस्कान ला देंगे.

Samsung Galaxy S25 FE (48,999 रुपये)

इस फ़ोन में ज़बरदस्त क्वालिटी की फोटोग्राफ्स खींचने के लिए एक 50MP + 8MP 3x टेलीफोटो लेंस + 12MP का शानदार रियर कैमरा और बढ़िया सेल्फी लेने के लिए एक 12MP का एक फ्रंट कैमरा मिलता है. डिस्प्ले के मामले में यह फ़ोन एकदम टॉप क्लास है, इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz का तगड़ा रिफ्रेश रेट देता है. इसके साथ ही यह फ़ोन Samsung के अपने Exynos 2400 चिपसेट पर चलता है. करीब 7 साल के अपडेट्स के साथ आने वाले इस फ़ोन में एक 4900mAh की बैटरी मिलती है जो 15W तक की वायरलेस चार्जिंग करने में सक्षम है.

Nothing Phone 4a Pro ( 42,999 रुपये)

मार्च में लॉन्च हुए Nothing के इस फ़ोन में 6.8 इंच के डिस्प्ले के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और इस फ़ोन में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट भी मिलता है जो इसे परफॉरमेंस के हिसाब से बढ़िया ऑप्शन बना देता है. लाजवाब फोटोग्राफी करने के लिए इस फ़ोन में 50MP + 50MP पेरिस्कोप लेंस + 8MP का एक शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है और इसके साथ ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है जो बढ़िया सेल्फी के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा बैटरी के मामले में यह फ़ोन एक 5800mAh की बैटरी के साथ आता है जो 50W तक फ़ास्ट चार्ज हो सकती है.

OnePlus 15R (49,999 रुपये)

अगर आपको एक बेहतरीन बैटरी वाला फ़ोन अपनी मां को गिफ्ट करना है तो OnePlus का यह फ़ोन भी बेहतरीन विकल्पों में से एक है. यह फ़ोन 7400mAh की बड़ी बैटरी और 80W तक की SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ ही एक 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ इस फ़ोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. फोटोग्राफी के हिसाब से भी यह फ़ोन अच्छा है, इसमें 50MP + 8MP का रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है.

Oppo Reno 15 (45,999 रुपये)

अगर आपकी मां को सेल्फी क्लिक करना और बढ़िया क्वालिटी की वीडियो कॉल्स करना पसंद है तो Oppo Reno 15 उनके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. इस फ़ोन में एक 50MP का धमाकेदार फ्रंट कैमरा और 50MP + 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है. यह फ़ोन एक 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. दमदार परफॉरमेंस के लिए यह फ़ोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलता है. बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो यह फ़ोन 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है.

Vivo V70 (49,999 रुपये)

Vivo का यह लेटेस्ट फ़ोन 50MP + 50MP + 8MP के Zeiss ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें 50MP का एक दमदार सेल्फी कैमरा भी मिलता है जो ऑटोफोकस कर सकता है. इस फ़ोन का डिस्प्ले एक 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट देता है. यह डिवाइस Snapdragon 7 Gen 4 के चिपसेट पर चलता है.

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Prices Today (8 May 2026): लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी लंबी छलांग

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By