यह तो हमें मानना पड़ेगा कि लगभग हर किसी के लिए एक स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बहुत ज्यादा मायने रखती है. आज के दौर में हमारा जीवन ज्यादातर स्मार्टफोन के इर्द-गिर्द घूमता है. कई सारी गतिविधियों जैसे स्ट्रीमिंग, गेमिंग, वीडियो कॉल्स, यूपीआई पेमेंट और सोशल स्क्रॉलिंग के लिए हम फोन से ही चिपके रहते हैं. ऐसे में फोन की चार्जिंग भी बहुत तेज़ी से घटती है, लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड्स आजकल बड़ी बैटरी को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं. पहले 6000mAh से 7000mAh तक की बैटरी एक फोन की बड़ी खूबी हुआ करती थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि 9000mAh और 10000mAh की बड़ी बैटरी नया ट्रेंड बन गई है, जो आजकल के नए स्मार्टफोन्स में आम होती जा रही है.
जो लोग घंटों-घंटों गेमिंग करते हैं, लगातार फोन से काम करते हैं जैसे डिलीवरी या फील्ड जॉब्स आदि, ज्यादातर समय यात्रा करते हैं, लगातार 5G नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं, या फिर बार-बार डिवाइस को चार्ज नहीं करना चाहते, उनके लिए ऐसे बड़ी बैटरी वाले फोन बहुत काम आ सकते हैं. अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो यहां हमने आपके लिए ऐसे 5 फोन्स को लिस्ट किया है जो 9000mAh से 10000mAh तक की बैटरी से लैस आते हैं.
Realme का यह फोन इस लिस्ट का और भारत का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है. यह एक परफॉर्मेंस-केंद्रित स्मार्टफोन है जिसमें 10001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट पर चलता है. इसके मुख्य स्पेक्स में 6.8-इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP Sony OIS कैमरा और IP69 रेटिंग भी शामिल है.
Nord 6 एक हाई-परफॉर्मेंस मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो इसी महीने लॉन्च हुआ है. इसमें 9000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 6.78-इंच 1.5K 165Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है. दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज ऑफर करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा है.
यह स्मार्टफोन भी इसी महीने भारत में लॉन्च हुआ है. इसमें 9020mAh की बैटरी दी गई है जो 90W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन 6.83-इंच की बड़ी 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले ऑफर करता है. कैमरा विभाग में 50MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. धूल और पानी से सुरक्षा के लिए यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटेड भी है.
लिस्ट का अगला फोन iQOO की और से है जो भी एक लेटेस्ट फोन है. इसे भी 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है जो 90W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है. इसमें 6.83-इंच 1.5K 165Hz डिस्प्ले दी गई है. इसके मुख्य फीचर्स में 50MP Sony LYT-600 मेन कैमरा और Android 16-आधारित OriginOS 6 शामिल है.
लिस्ट का आखिरी फोन Poco X8 Pro Max भी 9000mAh बैटरी पर चलता है और 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देता है जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है. इसी के साथ इस फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है. इस फोन में 6.83-इंच 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है. यह MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट से लैस है. फोटोज़ लेने के लिए इसमें 50MP OIS मेन कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
यह भी पढ़ें: 21 हज़ार वाला ब्रांडेड एयर कूलर 9 हज़ार में! 85 लीटर का टैंक और क्लासी है लुक!