Vivo T5 Lite 44W 5G Price sale in india 22 July offer specifications
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पावरफुल बैटरी और बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स बड़ी तेजी से लॉन्च हो रहे हैं। जाहिर है कि इन फोन्स की मांग बढ़ रही है। अब जब बाजार में बड़ी बैटरी वाले बहुत से फोन पहले से ही मौजूद हैं, तो लोग उन स्मार्टफोन्स को बहुत ही किफायती दाम में खरीदना चाहते हैं। अगर आपका बजट 20,000 रुपये तक है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आए, तो आपके पास कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स जिनकी कीमत 20,000 रुपये से भी कम है।
इस लिस्ट में हमारा सबसे पहला स्मार्टफोन Moto G47 Power 5G है। अगर आपको कम कीमत में एक अच्छा ड्यूरेबिलिटी का स्मार्टफोन चाहिए, तो मोटोरोला का यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन के फीचर्स कि अगर बात करें तो आपको इसमें 6.67 इंच की डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रैश रेट के साथ मिलेगी। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 ऑक्टाकोर चिपसेट पर आधारित है। वहीं अगर बात करें इस फोन के स्टोरेज और बैटरी की तो इस फोन में आपको 7,000mAh की बैटरी के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन के रियर कैमरे और फ्रंट कैमरे की बात करें तो आपको 50MP का प्राइमरी वाइड एंगल रियर कैमरा मिलता है, और 8MP का फ्रंट कैमरा।
लिस्ट में हमारा अगला फोन Samsung Galaxy f70e 5G है। कम कीमत और दमदार बैटरी लाइफ वाले सेगमेंट में Samsung Galaxy f70e 5G एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बात करें अगर इस फोन के परफॉर्मेंस और डिस्प्ले की, तो इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट मिलेगा और 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रैश रेट के साथ मिलेगा। रही बात इस फोन के स्टोरेज और बैटरी की तो इसमें आपको 128GB का स्टोरेज और 6000mAh की बैटरी मिलेगी जो 20W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन के कैमरे में आपको 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8MP का वाइड फ्रंट वाइड एंगल लेंस मिलेगा।
कम कीमत में मिलने वाला और दमदार परफॉर्मेंस देने वाला Vivo T5 Lite हमारी लिस्ट का अगला फोन है। यह फोन किफायती होने के साथ ही बहुत अच्छी परफार्मेंस भी देता है। अगर हम बात करें इसके फीचर्स की तो इमसें हमें 6.74 इनचेस की डिस्प्ले देखने को मिलती है, यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट पर आधारित है। इस फोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बात करें अगर इसके स्टोरेज और डिस्प्ले की तो इसमें आपको 128GB की स्टोरेज के साथ 6500mAh की दमदार बैटरी मिलेगी जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
लिस्ट का हमारा अगला फोन Samsung Galaxy M17 है अगर आप एक अच्छे बैटरी बैकअप वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो सैमसंग का यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फोन सैमसंग के 5G-सक्षम Exynos 1330 चिपसेट पर आधारित है। अगर हम बात करें इसके डिस्प्ले की तो इसमें आपको 6.7 इंच का डिसप्ले मिलता है। स्टोरेज और बैटरी के मामले में इस फोन की में आपको 4GB RAM वाले वेरियंट में 128GB स्टोरेज मिलती है और साथ ही 5000mAh की बैटरी मिलती है। बात करें अगर इसके कैमरे की तो इसमें आपको 50MP का रियर ओर 5MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है।
इस लिस्ट का हमारा आखिरी और सबसे दमदार एवं किफायती फोन है वीवो के सब-ब्रांड का स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G. अगर हम इस फोन के डिस्प्ले ओर परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में 6.74 इनचेस का डिसप्ले है और यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट पर आधारित है। इस फोन में आपको 50MP का रियर ओर 5MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। बात करें अगर इस फोन के स्टोरेज और बैटरी की तो, इस फोन में आपको 128GB की स्टोरेज और 6500mAh की बैटरी मिलती है।
यह भी पढ़ें: RBI लाया ये अनोखा रूल..किस्त नहीं भरी तो ब्लॉक हो जाएगा फोन, देखें फिर कैसे करेंगे अनलॉक