जून का महीना आते ही हम सब सोच में पड़ जाते हैं कि इस ‘फादर्स डे’ (Father’s Day) पर अपने पापा को क्या गिफ्ट दिया जाए। हर बार वही घिसी-पिटी शर्ट, वॉलेट या बेल्ट देकर अब आप भी बोर हो चुके होंगे। हालांकि, आज के डिजिटल ज़माने के जो हमारे वर्किंग डैड्स (Working Dads) हैं, उनके ऊपर ज़िम्मेदारियों का डबल लोड होता है। सुबह ऑफिस की ज़ूम मीटिंग्स, एक्सेल शीट्स का तामझाम, और शाम को बच्चों के साथ ट्रैवल आदि आदि। तो क्यों न इस बार पापा को एक ऐसा गिफ्ट दिया जाए जो उनके काम को भी आसान बनाए और फुर्सत के पलों में उनके एंटरटेनमेंट का भी इंतज़ाम करे? आज हम आपको जिस गिफ्ट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, वह है एक बिजनेस लैपटॉप। यहाँ आपको 3 सबसे बेहतरीन लैपटॉप की डिटेल्स हम देने वाले हैं, जो आप अपने पापा को इस Father’s Day Gift कर सकते हैं। आइए इनके बारे में सब जानकारी लेते हैं।
अगर आपके पापा ऐसे हैं जिन्हें सुबह ऑफिस, दोपहर में क्लाइंट मीटिंग और शाम को सीधे फैमिली के साथ ट्रैवल पर निकलना पड़ता है, तो आसूस का यह लैपटॉप एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। यह वजन में हल्का, परफॉर्मेंस में दमदार है। इसके अलावा इसकी बैटरी लाइफ भी बेहतरीन है। इसमें Intel® Core™ Ultra 7 (Series 2) प्रोसेसर मौजूद है, जो नया AI (NPU) लेकर आता है। इसका मतलब है कि इस लैपटॉप के साथ आपके पापा के भारी भरकम काम बड़ी ही आसानी से हो जाने वाले हैं।
इसमें 14-इंच की कमाल की डिस्प्ले है और यह 64GB DDR5 मेमोरी सपोर्ट के साथ आता है। इस लैपटॉप की सबसे खास बाट यह है कि अगर इसपर आपके पापा की ओर से चाय या पानी भी गिर जाए तो भी तहशन लेने की बात नहीं है। असल में इस लैपटॉप का कीबोर्ड स्पिल-रजिस्टेंट (Spill-resistant) है, जो ये सब आसानी से सह लेता है।
कई पापा ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत ज़्यादा तामझाम या भारी फीचर्स की ज़रूरत नहीं होती है। उन्हें एक ऐसा लैपटॉप चाहिए होता है जो सीधा-साधा हो, ऑफिस के प्रेजेंटेशन और एक्सेल शीट्स आदि को आसानी से हैन्डल कर सके और इसके साथ ही मूवी आदि के अलावा YouTube पर कुछ शोज और पॉड कास्ट आदि दिखा सके। ऐसे में आपके पापा के लिए आप लेनोवो के इस लैपटॉप को खरीद सकते हैं। यह लेनोवो लैपटॉप Intel® Core™ 7 H-सीरीज़ प्रोसेसर के साथ आता है। हालांकि, इसमें कोई अलग से एआई (AI) चिप नहीं है, लेकिन रोज़मर्रा के कामों को यह बड़ी ही आसानी से कर सकता है।
अगर आपके पापा का आधा काम ऑफिस से और आधा घर से (Hybrid Work) होता है, तो डेल का यह प्रो मॉडल एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है, यह लैपटॉप एक बेहतरीन लैपटॉप ऑप्शन है, असल में, इसमें आपको टिकाऊपन और सुरक्षा का एक परफेक्ट कॉम्बो इसमें मिलता है। इसमें भी Intel® Core™ Ultra 7 प्रोसेसर मिलता है, जो वीडियो कॉल्स और कलीग्स के साथ कोलैबोरेशन को बहुत स्मूथ बना देता है। डेल की बिल्ड क्वालिटी पर आँख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। इसकी Rugged बॉडी सालों-साल बिना किसी दिक्कत के आपके पापा का साथ देने वाली है। इसके साथ साथ इस लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट भी मिलता है। इसका मतलब है कि आपको इसे घंटों चार्ज करने की भी जरूरत नहीं है, यह बड़ी जल्द चार्ज हो जाने वाला है।
अंत में, मैं तो आपसे इतना ही कहूँगा कि गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जो पापा की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में काम आए। अगर बजट अच्छा है और पापा बहुत ट्रैवल करते हैं, तो आँख बंद करके ASUS ExpertBook P3 को खरीदा जा सकता है, इसके अलावा अगर आपको एक ब्रांड वैल्यू वाला लैपटॉप खरीदना है तो आप Dell Pro 14 Plus के साथ जा सकते हैं। हालांकि अगर आप टाइट बजट के बाद भी अपने पापा को गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपको Lenovo ThinkBook 14 G8 को गिफ्ट के तौर पर खरीदना चाहिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: ना है AC और ना है Cooler! फिर क्या है ये डिवाइस और कैसे है गर्मी का दुश्मन