हाल ही में डिजिटल दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच सामने आया है। एक चौंकाने वाली घटना में लगभग 16 अरब यूज़रनेम और पासवर्ड इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। यह कोई सामान्य डेटा लीक नहीं है, बल्कि एक्सपर्ट्स इसे अब तक का सबसे बड़ा साइबर ब्रीच बता रहे हैं। इस लीक का असर न केवल Apple ID, Facebook, और Google Accounts तक सीमित है, बल्कि इसमें सरकारी सेवाओं से जुड़ी लॉगिन डिटेल्स भी शामिल हैं।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह लीक इनफोस्टीलर मालवेयर के कारण हुआ है। यह एक तरह का मैलिशियस सॉफ्टवेयर होता है जो आपके डिवाइस से चुपचाप निजी जानकारी चुरा लेता है। इस पैमाने पर जानकारी लीक होने का मतलब है कि फिशिंग अटैक, अकाउंट हैकिंग, और पहचान की चोरी जैसी घटनाएं अब कहीं ज्यादा आम हो सकती हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि कहीं आपकी जानकारी भी तो लीक नहीं हुई? तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान टूल्स की मदद से आप यह चेक कर सकते हैं और आगे खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।
अगर आप Chrome या Android डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, तो Google Password Manager में मौजूद Password Checkup टूल आपकी मदद कर सकता है। यह टूल आपके सेव किए गए पासवर्ड स्कैन करता है और आपको बताता है कि कौन-कौन से पासवर्ड लीक हुए हैं, कमजोर हैं, या दोबारा इस्तेमाल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बरसात में AC चलाने के 5 छिपे खतरे: बिजली बिल और मशीन को हो सकता है भारी नुकसान, कैसे करें सही इस्तेमाल?
अगर आप Windows यूज़र हैं और Microsoft Edge ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें भी एक Password Monitor फीचर उपलब्ध है। यह बैकग्राउंड में लगातार चेक करता रहता है कि आपका कोई पासवर्ड किसी डेटा ब्रीच में शामिल तो नहीं है, और जरूरत पड़ने पर अलर्ट भेजता है।
HaveIBeenPwned.com एक पॉपुलर और भरोसेमंद वेबसाइट है जहां आप अपना ईमेल डालकर चेक कर सकते हैं कि आपकी जानकारी कभी किसी डेटा लीक का हिस्सा बनी है या नहीं। यह साइट बताती है कि आपकी कौन-कौन सी जानकारियां कब और कहां लीक हुई थीं।
अगर किसी टूल में पता चलता है कि आपकी जानकारी ब्रीच हुई है, तो इन स्टेप्स को तुरंत अपनाएं:
इतने बड़े लेवल पर डेटा लीक होना एक चेतावनी है कि डिजिटल सुरक्षा अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है। अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए अभी से सतर्क हो जाएं और ऊपर बताए गए उपाय अपनाएं।
यह भी पढ़ें: साउथ की बेस्ट सस्पेंस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, ओटीटी पर आते ही बंध गए तारीफ़ों के पुल, IMDb पर मिली 7.9 रेटिंग