हर साल 8 मार्च को International Women’s Day मनाया जाता है, जो इस बार इस रविदार को पड़ रहा है. अगर आप इस दिन अपनी जिंदगी में मौजूद किसी ख़ास महिला को खुश करना चाहते हैं, तो सिर्फ फूल या चॉकलेट ही नहीं बल्कि कोई स्मार्ट और उपयोगी तक गिफ्ट भी दे सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है. आजकल कई ऐसे तक गैजेट्स मौजूद हैं जिन्हें आप 1000 रुपये से काम में खरीदकर भी इस दिन को ख़ास बना सकते हैं.
सबसे पहला ऑप्शन है JioTag Air, जो एक स्मार्ट ट्रैकर डिवाइस है. यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होता है जो अक्सर अपना बैग, पर्स या सूटकेस कहीं रखकर भूल जाते हैं. इस छोटे से टैग को सामान पर लगाकर मोबाइल के Find My ऐप की मदद से आसानी से ट्रैक किया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग 749 रुपये है और यह करीब 15 मीटर की रेंज में डिवाइस को ढूंढने में मदद करता है. जब आप ऐप में “Play Sound” दबाते हैं तो यह लगभग 120dB की तेज आवाज़ निकालता है, जिससे सामान की लोकेशल आसानी से पता चल सकती है.
अगर आपकी लाइफ की उस स्पेशल लेडी को म्यूज़िक सुनना पसंद है, pTron Studio Evo भी एक शानदार गिफ्ट बन सकता है. यह वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन है जिसमें माइक्रोफोन भी दिया गया है. इसमें 40mm के डायनामिक ड्राइवर्स मिलते हैं जो अच्छा साउंड एक्सपीरियंस देते हैं. सबसे ख़ास बात इसकी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 70 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकती है. इसकी कीमत 798 रुपये है, जिससे यह बजट में आने वाला एक बढ़िया विकल्प बन जाता है.
वहीं अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो स्टाइलिश भी हो और हेल्थ के लिए भी उपयोगी हो, तो Noise Pulse 2 Max एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह स्मार्टवॉच करीब 971 रुपये में उपलब्ध है और इसमें 1.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है. इसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे सीधे वॉच से कॉल रिसीव की जा सकती है. इसके अलावा इसमें कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स भी मौजूद हैं, जिनमें वीमेन हेल्थ से जुड़े फीचर्स भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Aspirants Season 3 Trailer: फिर लौट रही UPSC की जंग और दोस्ती की कहानी, इस दिन होगा प्रीमियर