WhatsApp का धांसू फीचर, टेक्स्ट में बदल जाएगा वॉयस मैसेज, चुटकियों में हो जाएगा ऑन, जानें पूरा प्रोसेस

WhatsApp का धांसू फीचर, टेक्स्ट में बदल जाएगा वॉयस मैसेज, चुटकियों में हो जाएगा ऑन, जानें पूरा प्रोसेस

WhatsApp ने एक ऐसा फीचर शुरू किया है जिसे कई यूजर्स लंबे समय से मांग रहे थे. Voice Message Transcripts अब आपके वॉयस मैसेज को लिखित टेक्स्ट में बदल देता है. यह फीचर तब उपयोगी है जब आप शोर वाली जगह पर हों, ऑफिस में हों, या फोन स्पीकर चलाना मुमकिन न हो.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

WhatsApp का यह फीचर कई लोगों के लिए काफी काम आने वाला है. सबसे अच्छी बात यह है कि पूरा ट्रांसक्रिप्शन आपके डिवाइस पर ही होता है, जिससे आपका ऑडियो या टेक्स्ट WhatsApp या किसी थर्ड पार्टी तक नहीं पहुंचता. फीचर Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है.

WhatsApp का कहना है कि ट्रांसक्रिप्शन पूरी तरह ऑप्शनल है और यूजर इसे कभी भी ऑन या ऑफ कर सकता है. एक बार फीचर एक्टिव होने के बाद, आप किसी भी वॉयस मैसेज को सिर्फ टैप-एंड-होल्ड करके टेक्स्ट में पढ़ सकते हैं.

फीचर कैसे ऑन करें?

WhatsApp में Voice Message Transcripts को चालू करना काफी आसान है. इसके लिए फोन में ऐप खोलें और Settings सेक्शन में जाएं. यहां Chats पर टैप करें. आपको Voice message transcripts का ऑप्शन दिखाई देगा. इसे ऑन कर दें. इसके बाद Choose language में जाएं और वह भाषा चुनें जिसमें ज्यादातर वॉयस मैसेज आते हैं.

iPhone पर यह फीचर तभी काम करता है जब Siri ऑन हो. अगर Siri पहले से चालू नहीं है, तो आपको ट्रांसक्रिप्शन लैंग्वेज को डाउनलोड करने की जरूरत पड़ सकती है.

वॉयस मैसेज को कैसे टेक्स्ट में बदलें?

जब फीचर ऑन हो जाए, किसी भी वॉयस मैसेज पर टैप-एंड-होल्ड करें और Transcribe पर क्लिक करें. कुछ सेकंड बाद मैसेज के नीचे उसका टेक्स्ट दिखाई देगा. अगर मैसेज बड़ा है तो आप उसे एक्सपैंड या कंप्रेस भी कर सकते हैं. अगर “Transcript unavailable” दिखे तो इसका मतलब हो सकता है कि भाषा सपोर्टेड नहीं है, बैकग्राउंड नॉइज ज्यादा है, या मैसेज उस भाषा में रिकॉर्ड नहीं किया गया जो आपने चुनी है.

कौन-कौन सी भाषाएं सपोर्ट होती हैं?

अभी Android पर इंग्लिश, पुर्तगाली, स्पैनिश और रशियन उपलब्ध हैं. iPhone पर iOS 16 में इंग्लिश, अरबी, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली, रशियन, स्पैनिश और टर्किश भाषाएँ हैं. iOS 17 और नए वर्शन में डेनिश, डच, फिनिश, हिब्रू, मलय, नॉर्वेजियन, स्वीडिश और थाई भी शामिल हैं.

प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रहती है?

WhatsApp के अनुसार, वॉ/स मैसेज और उनका ट्रांसक्रिप्शन दोनों आपके फोन पर ही प्रोसेस होते हैं. कोई भी आउटसाइड सर्वर या WhatsApp खुद भी न ऑडियो सुन सकता है, न टेक्स्ट पढ़ सकता है. सिर्फ रिसीवर ही ट्रांसक्रिप्ट देख सकता है. भेजने वाले को इसकी कोई जानकारी नहीं मिलती.

कुल मिलाकर, Voice Message Transcripts उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी है जो अपने वॉइस मैसेज को जल्दी समझना चाहते हैं बिना ऑडियो प्ले किए. आने वाले समय में इस फीचर में और भाषाएं और सुधार शामिल होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 का इंतजार कर रहे लोगों को झटका! अगले साल नहीं होगा लॉन्च, जानें कंपनी की नई रणनीति, रिपोर्ट में खुलासा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo