WhatsApp हैक होने पर याद रखें ये कोड, मिलेगा वापस, पुलिस ने समझा दिया पूरा खेल!

आज के समय में WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में अगर किसी का WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए, तो बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. साइबर अपराधी OTP या कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए अकाउंट पर कब्जा कर लेते हैं और फिर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं.

दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के जॉइंट CP राजनेश गुप्ता ने बताया है कि अगर आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए, तो उसे वापस पाने के लिए कुछ जरूरी कदम तुरंत उठाने चाहिए.

सबसे पहले डायल करें ##21#

अगर आपको लगता है कि आपका WhatsApp अकाउंट किसी और के डिवाइस पर चल रहा है या हैक हो गया है, तो सबसे पहले अपने फोन से ##21# डायल करें.

यह एक USSD कोड है जो आपके नंबर पर एक्टिव किसी भी कॉल फॉरवर्डिंग या मैसेज फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद कर देता है. अगर हैकर ने आपके OTP या लॉगिन कोड अपने पास पहुंचाने के लिए फॉरवर्डिंग सेट की हुई है, तो यह कोड उसे तुरंत बंद कर देगा. इसके बाद WhatsApp लॉगिन से जुड़े OTP और वेरिफिकेशन कोड सीधे आपके नंबर पर आने लगेंगे.

WhatsApp अकाउंट वापस पाने का तरीका

कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग बंद करने के बाद अगला कदम Meta को शिकायत भेजना है. इसके लिए WhatsApp के आधिकारिक शिकायत फॉर्म पर जाएं. सबसे पहले “Are you a law enforcement officer?” के सामने No चुनें.
अब अपना WhatsApp नंबर कंट्री कोड के साथ दर्ज करें. नंबर दोबारा कन्फर्म करें.

समस्या की सूची में “My account has been hacked” विकल्प चुनें. दिए गए बॉक्स में लिखें कि आपका अकाउंट हैक हो गया है और आप लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. अपना पूरा नाम और ईमेल आईडी भरें. Electronic Signature में अपना नाम लिखकर फॉर्म सबमिट कर दें.

शिकायत के बाद क्या होगा?

फॉर्म जमा करने के बाद Meta आपकी शिकायत की जांच करेगा. आमतौर पर कुछ घंटों के भीतर हैकर के डिवाइस से आपका WhatsApp अकाउंट लॉगआउट कर दिया जाता है. इसके बाद आपको ईमेल के जरिए सूचना मिलेगी और आप अपने मोबाइल नंबर व OTP की मदद से दोबारा WhatsApp में लॉगिन कर सकेंगे.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • WhatsApp का 6 अंकों वाला OTP किसी के साथ शेयर न करें.
  • अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें.
  • Two-Step Verification हमेशा ऑन रखें.
  • WhatsApp से जुड़े ईमेल और मोबाइल नंबर को सुरक्षित रखें.
  • फोन में मजबूत स्क्रीन लॉक और बायोमेट्रिक सुरक्षा का इस्तेमाल करें.

आधिकारिक शिकायत लिंक

WhatsApp शिकायत फॉर्म: whatsapp.com/contact/forms/1534459096974129

Facebook शिकायत फॉर्म: facebook.com/help/contact/295309487309948

Instagram शिकायत फॉर्म: help.instagram.com/contact/636276399721841

यह भी पढ़ें: Jio के दो रिचार्ज प्लान, अंतर 80 रुपये, लेकिन किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा? जानें सारी डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :