उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव लागू किया जा रहा है. सरकार धीरे-धीरे प्रीपेड बिजली मीटर को हटाकर फिर से पोस्टपेड बिलिंग सिस्टम ला रही है. यह फैसला उन शिकायतों के बाद लिया गया है, जहां लोगों ने बार-बार रिचार्ज की दिक्कत और बिलिंग से जुड़ी परेशानियां बताईं.
अब राज्यभर में नोटिस जारी किए जा रहे हैं और जून 2026 से प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को पोस्टपेड बिल मिलना शुरू हो जाएगा.
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो पैसा पहले से मीटर में पड़ा है उसका क्या होगा. सीधा जवाब है, पैसा कहीं नहीं जाएगा. जो भी बैलेंस आपके प्रीपेड मीटर में बचा है, वह अपने आप आपके आने वाले पोस्टपेड बिल में एडजस्ट हो जाएगा. अगर पहले बिल में पूरा बैलेंस इस्तेमाल नहीं होता, तो बाकी रकम अगले बिल में आगे कैरी फॉरवर्ड होती रहेगी. आपको यह रकम बिल में “Credit Balance” के रूप में दिखाई देगी.
जून 2026 से पोस्टपेड बिल आना शुरू होगा और इसे देखने के लिए आपको अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.
बिल की जानकारी आपको कई तरीकों से मिलेगी:
हर बिल में साफ-साफ दिखेगा कि आपने कितनी बिजली इस्तेमाल की और आपके पुराने प्रीपेड बैलेंस में से कितना एडजस्ट हुआ.
अगर आप खुद अपना बैलेंस देखना चाहते हैं, तो Uttar Pradesh Power Corporation Limited के ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यहीं पर आपको पूरा हिसाब दिख जाएगा.
अगर बिल में गड़बड़ी दिखे या बैलेंस नजर न आए, तो मदद के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध है. आप 1912 पर कॉल कर सकते हैं या कस्टमर सपोर्ट और WhatsApp सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका