ये 10 ऐप निचोड़ लेते हैं फोन की बैटरी, यूज ना होने पर भी लेते रहते हैं पावर, ज्यादातर लोग करते हैं इस्तेमाल, आज ही बदल दें ये सेटिंग

Updated on 05-Feb-2025

Smartphone यूजर्स के लिए सबसे बड़ी दिक्कत में से एक बैटरी का जल्दी खत्म होना है. कई बार कम बैटरी कैपिसिटी होने की वजह से ऐसा होता है. लेकिन, हर बार कमजोर बैटरी ही इसका कारण नहीं होती है. कई ऐसे ऐप्स भी फोन में मौजूद होते हैं जो फोन की बैटरी को जल्दी खत्म कर देते हैं. अब 10 ऐसे स्मार्टफोन ऐप्स के बारे में बताया गया है जो फोन की बैटरी को जल्दी खत्म कर देते हैं.

स्मार्टफोन में यूजर्स कई तरह के ऐप्स इंस्टॉल करते हैं. फोन में जरूरी ऐप होना काफी जरूरी है. लेकिन, कई ऐसे ऐप्स हैं जो आपकी फोन की बैटरी को जल्दी खत्म करने के लिए जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इन ऐप्स को की सेटिंग को चेंज करें या इन्हें अपने फोन से अनइंस्टॉल कर दें. आपको यहां पर उन 10 ऐप्स की लिस्ट बता रहे हैं जो जल्दी फोन की बैटरी खत्म करने के लिए जिम्मेदार हैं.

स्वीडिश ऑनलाइन अखबार Nyheder24 ने इसको लेकर रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में Fitbit और Uber जैसे ऐप भी शामिल हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि Fitbit सबसे ज्यादा पावर की खपत करता है. इसके बाद Uber और दूसरे ऐप्स शामिल हैं. हैरानी की बात है कि ये ऐप ज्यादा इस्तेमाल ना होने के बाद भी आपके फोन की बैटरी को जल्दी खत्म कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन

सबसे ज्यादा बैटरी की खपत करने वाले टॉप 10 ऐप्स:

  • Fitbit
  • Uber
  • Skype
  • Facebook
  • Airbnb
  • Instagram
  • Tinder
  • Bumble
  • Snapchat
  • WhatsApp

इन ऐप में ज्यादातर ऐप्स काफी जरूरी होते हैं, जिनके बिना हमारा काम नहीं चल सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप इन ऐप के लिए बैटरी को मैनेज करें. आप बैटरी को बचाने के लिए इन ऐप्स को मैनुअली बंद कर सकते हैं. इसके अलावा आप इन ऐप की पावर खपत को भी ऑप्टिमाइज करके बैटरी को मैनेज कर सकते हैं. खासतौर पर एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए ऐसा करना काफी आसान है.

कैसे करें बैटरी मैनेज?

इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग में जाना होगा. इसके बाद आपको मेन्यू से बैटरी के ऑप्शन पर टैप करना होगा. फिर एडवांस सेटिंग में जाएं और बैटरी यूज ऑप्टिमाइज को सेलेक्ट करें. फिर उन ऐप को सेलेक्ट करें जिनकी एक्टिविटी को आप डिसेबल करना चाहते हैं. इससे उनकी पावर खपत को कम करने में मदद मिलेगी.

हालांकि, इसका एक ड्रॉ-बैक भी है. बैकग्राउंड एक्टिविटी को डिसेबल करने से आपको इन ऐप से रियल टाइम नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा. नोटिफिकेशन पाने या लेटेस्ट अपडेट के लिए आपको ऐप को ओपन कर चेक करना होगा. लेकिन, इससे आपके फोन की बैटरी लाइफ में जरूर अंतर देखना को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :